बाज़रा के बाजार की क्या है रंगत रिपोर्ट - 04 अक्टूबर 2025
साथियों हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मंडियों में नए बाजरे की आवक शुरू हो गई है, लेकिन फिलहाल बाजार में खरीदारी कमजोर हैं, क्योंकि एथेनॉल कंपनियों की लिवाली अपेक्षाकृत कम है और डिस्टलरी प्लांट मक्की चावल को सस्ते भाव में खरीद रहे हैं, जिससे बाजरे पर दबाव बना हुआ है। नई फसल का प्रेशर सुपर किस्म पर बन गया है और प्रयागराज लाइन में बरसात के कारण फसल आने में पूरा महीना लग सकता है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मौजूदा समय में हरियाणा और राजस्थान के मंडियों में मौली बरवाला पहुंच का बाजरा 2250 से 2300 रुपए प्रति क्विंटल के भाव पर व्यापार कर रहा है। करनाल कुरुक्षेत्र और पानीपत में भाव 2170 से 2180 तक बोले जा रहे हैं, वही अलवर में 2150 और जोधपुर में ₹2500 का भाव रहा। मक्का के सस्ते होने से बाजरे की खपत भी सीमित है। इटावा, मैनपुरी और फर्रुखाबाद लाइन का बाजरा अगले 10 दिन में मंडियों में आने लगेगा, उसके बाद प्रयागराज लाइन में नया माल पहुंचेगा। इसलिए तेजी की गुंजाइश नहीं दिख रही, लेकिन दबाव के बावजूद भी कीमतों में ₹50 से अधिक की गिरावट नहीं दिख रही।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
आने वाले हफ्तों में प्रयागराज लाइन से फसल आने के बाद बाजार की दिशा थोड़ी बदल सकती है। फिलहाल मौजूदा भाव में स्थिरता बनी हुई है और बाजार का रुझान ठहराव वाला है। दबाव हल्का है, व्यापार सामान्य है और किसी बड़ी तेजी या मंदी की आशंका फिलहाल नहीं दिखाई दे रही। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।