गुलाबबाग में क्या रह सकता है सीज़न का निचला रेट - मक्का रिपोर्ट

 
मक्का बाजार में घरेलू और वैश्विक दोनों ही स्तर पर दबाव वाला माहौल बना हुआ है, महाराष्ट्र में गुरुवार को मक्का के दाम सीमित दायरे में चलते नजर आए और बाजार में हल्की नरमी का रुख दिखा, हालांकि यह गिरावट बहुत बड़ी नहीं रही क्योंकि घरेलू खपत और निर्यात मांग लगातार बाजार को सहारा दे रही है। कल गुलाब बाग मंडी में मक्का का भाव 1925, दिल्ली में ₹2100, जयपुर में 2070, छिंदवाड़ा में 1885, तिरुपति स्टार्च प्लांट इंदौर में₹1900, देवास में 2070, सांगली में 2050 और अमलनेर में 600 टन की आवक के साथ भाव ₹1,800 प्रति क्विंटल पर रहे। उत्तर महाराष्ट्र में उत्पादन में 10 से 20 प्रतिशत तक की गिरावट बताई जा रही है, दूसरी तरफ अंतर-राज्यीय व्यापार एक्टिव बना हुआ है जहां बिहार से मक्का ₹1,960 प्रति क्विंटल के रेट पर सप्लाई हो रहा है, लेकिन इसमें लगभग ₹200 प्रति क्विंटल भाड़ा जोड़ने के बाद आने वाले समय में यह भाव ₹1,780 तक नरम पड़ सकता है, यानी बाहरी राज्यों से आने वाला माल भी कीमतों पर हल्का दबाव बना सकता है, वहीं अगर वैश्विक बाजार की बात करें तो वहां मक्का के दाम फिलहाल चार सप्ताह के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और आगे भी नरमी की संभावना जताई जा रही है, इसका एक बड़ा कारण अमेरिका-ईरान के बीच हुआ अस्थायी युद्धविराम है
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
जिससे नाइट्रोजन उर्वरक सप्लाई को लेकर जो अनिश्चितता थी वह कम हो गई है और बाजार पर दबाव बढ़ गया है, पहले स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के जरिए सप्लाई बाधित होने का खतरा था, लेकिन अब वह जोखिम फिलहाल कम हुआ है, हालांकि जोखिम पूरी तरह खत्म नहीं हुए हैं, आंकड़ों की बात करें तो 2025-26 के लिए वैश्विक मक्का उत्पादन का अनुमान करीब 1.32 बिलियन टन रखा गया है जो पिछले साल के 1.23 बिलियन टन से ज्यादा है, वहीं वैश्विक अंतिम स्टॉक 294.8 मिलियन टन आंका गया है जो उम्मीद से थोड़ा अधिक है, यानी सप्लाई साइड मजबूत दिख रही है, लेकिन आगे 2026-27 में उत्पादन घटकर 1.30 बिलियन टन रह सकता है, क्योंकि अमेरिका में बढ़ती उर्वरक लागत के कारण किसान मक्का से दूसरी फसलों की ओर शिफ्ट हो सकते हैं जिससे उत्पादन पर असर पड़ सकता है, वहीं ब्राजील में भी सप्लाई चेन में कोई भी बाधा मक्का बाजार को प्रभावित कर सकती है, इसके अलावा चीन द्वारा फॉस्फेट निर्यात पर अस्थायी रोक भी उर्वरक बाजार को टाइट कर सकती है। ऑल ओवर देखा जाए आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) और लॉन्ग टर्म में सुधार की संभावना बन सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। मात्र 999 में 1 साल की मक्का की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।