सोयाबीन के बाजार में क्या रह सकता है रूझान - 12 SEP 2025 सोयाबीन रिपोर्ट
साथियों सोयाबीन का बाजार इस समय पूरी तरह दबाव में है। घरेलू मंडियों में नई फसल की आवक धीरे-धीरे शुरू हो चुकी है, इसी के चलते प्लांटों की खरीद सुस्त है। कल कीर्ति प्लांट पर सोयाबीन ने 4600 का सपोर्ट तोड़ दिया और 60 रुपये की गिरावट दिखाते हुए भाव ₹4580 तक फिसल गया। मंडियो की हालत भी इस समय खराब है। मंडियों में कल 50 से 75 रुपए की गिरावट देखी गई, उज्जैन मंडी में 4560 रुपए, इंदौर में 4575, जालना में 4250 और हरदा में 4350 रुपए क्विंटल के रहे। देखने वाली बात यह है कि आज सोयाबीन का बाजार किस तरह से चलता है। अगर कीर्ति प्लांट पर फिर से 4600 का स्तर हासिल हो जाता है तो गिरावट सीमित हो सकती है नहीं तो 4400 से पहले कोई बड़ा सपोर्ट नहीं दिख रहा। मध्य प्रदेश में अगले 15–20 दिनों में नई फसल की भारी आवक की संभावना है, जिससे दामों पर और दबाव बढ़ सकता है । इसका जिक्र हम पहले भी अपनी सभी रिपोर्ट में कर रहे हैं।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
ऐसे में यह जरूरी है कि बाजार अपने मौजूदा स्तरों को होल्ड करे नहीं तो गिरावट और बढ़ सकती है। हालांकि, इस बार की फसल की क्वालिटी उतनी मजबूत नहीं है। त्योहारों के बावजूद सोया डीओसी और तेल की मांग में कोई बड़ा उछाल नहीं दिख रहा। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में सोया ऑयल बायोडीजल पॉलिसी के सहारे मजबूत हुआ और अमेरिकी सोया ऑयल स्टॉक अगस्त में 5.8% घट गया। घरेलू बाजार में भी सोया ऑयल में कोई तेजी नहीं देखी गई और कांडला पर ₹1235 दर्ज हुआ। DOC में गिरावट आई है और भाव इंदौर में ₹700 गिरकर 31000 और लातूर में ₹200 गिरकर 34500 प्रति टन पर आ गए। अगर सरकार दखल देती है, तो ही कीमतों की गिरावट को रोका जा सकता है। अमेरिकी सोयाबीन की आमद बढ़ने और घरेलू फसल दबाव के चलते भी ग्लोबल लेवल पर भाव नरम बने हुए हैं। बाजार फिलहाल दबाव में है, और जब तक प्लांट खरीदारों की ओर से ठोस खरीदी नहीं आती, तब तक हर उछाल पर मुनाफा बुकिंग करना सही रहेगा। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।