आज सरसों के बाजार में क्या है रूझान देखे रिपोर्ट
किसान साथियों सरसों का बाजार फिलहाल ठहराव की स्थिति में नजर आ रहा है और भाव अब खेल 25-50 रुपए की तेजी मंदी का चल रहा है। जयपुर मंडी में कंडीशन की सरसों के भाव लगातार तीसरे दिन 7400 टच करके फिर से ₹7,350 पर बंद हुआ। हालांकि दिल्ली में सरसों का भाव ₹100 तेज होकर 7350 पर पहुंच गया। भरतपुर में कल बाजार बंद रहा और चरखी दादरी में भाव 7325 पर पहुंचा। सलोनी प्लांट पर भी भाव ₹25 तेज होकर 8000 पर पहुंच गए। अनुमान था कि विदेशी तेलों में तेजी की उम्मीद से सरसों को थोड़ी मजबूती मिलनी चाहिए थी, लेकिन अचानक मलेशिया के केएलसी और शिकागो के सोया तेल वायदा की तेजी थम जाने से सरसों पर ज्यादा असर नहीं दिखा। हालांकि सरसों खल में मजबूती चल रही है,जिसके कारण दामों में बड़ी गिरावट की गुंजाइश नहीं है। कल जयपुर में सरसों खल में 2500 ,भरतपुर में 2540 और कोटा में 2565 का भाव देखा गया।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
घरेलू स्तर पर बुधवार को सरसों की कुल आवक लगभग 2.75 लाख बोरियों की रही, जिसमें राजस्थान से 1.15 लाख बोरी, मध्य प्रदेश से 25 हजार, उत्तर प्रदेश से 35 हजार, हरियाणा और पंजाब से 20 हजार, गुजरात से 15 हजार और अन्य राज्यों से 65 हजार बोरी की आमद रही। सरसों तेल के भाव मामूली गिरावट के साथ स्थिर बने हुए हैं, जयपुर और भरतपुर में कच्ची घानी ₹1,545 प्रति 10 किलो पर कायम है, जबकि एक्सप्लोरर तेल 1520 से 1530 पर देखा गया। मंडी मार्केट मीडिया का अनुमान है कि पितृपक्ष के बाद दिवाली के सीजन के लिए खाद्य तेलों की घरेलू मांग बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते आने वाले दिनों में हल्की तेजी निकल सकती है। फिलहाल इस समय सरसों में बड़ी गिरावट की गुंजाइश कम है, लेकिन बड़ी तेजी भी दिखाई नहीं दे रही। बाजार में हर उछाल पर मुनाफा प्राप्त करना सही कदम होगा। व्यापार अपने विवेक से करें। मात्र 600 रुपये में 6 महीने की सर्विस 9729757540 पर मैसेज करके ले सकते हैं।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।