नयी मक्का की आवक शुरू जाने क्या है बाजार रूझान

 
साथियो सोमवार को मक्का बाजार में मिला जुला रुख देखने को मिला। कुछ मंडियों में मामूली तेजी देखी गई तो कुछ जगह मन्दी का माहौल रहा। लगातार हो रही बारिश ने नई फसल की आवक को धीमा कर दिया है और इसका असर सीधे बाजार के भावों पर दिख रहा है। प्रीमियम मक्के का भाव जहां ₹2450/क्विंटल था, सोमवार को बढ़कर ₹2500/क्विंटल हो गया। गुलाब बाग पूर्णिया में 2200, दिल्ली में यूपी लाइन की मक्का 2275 और बिहार की मक्का 2450, सांगली में 2400 और गोकक में 2230 रुपए प्रति क्विंटल रहे। जलगांव की मंडियों में इस समय 30 से 40 ट्रैक्टर माल आ रहा है, लेकिन उस मक्के में 40% तक मॉइस्चर है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹1450/क्विंटल मिल रही है, इसलिए खरीदार बहुत आक्रामक नहीं हैं और लेवाली भी धीमी है, और बेचने वाले किसान भी जल्दबाजी में नहीं हैं, जिससे दाम स्थिर बने हुए हैं। खरगोन मंडी में सूखी मक्का का रेट घटकर 1800-1900 रह गया जबकि गीली मक्का 1250 से उपर नहीं बिकी। कुछ खरीदारों ने नवंबर डिलीवरी के लिए ₹2100 पर वेयरहाउस रेट खोला है, हालांकि अभी तक कोई पक्का सौदा दर्ज नहीं हुआ। दूसरी तरफ पोल्ट्री सेक्टर को लेकर अनुमान है कि महाराष्ट्र में मक्का की कीमतें 30 से 60 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ सकती हैं, लेकिन बड़ी तेजी की गुंजाइश नहीं दिखती क्योंकि फसल भले ही लेट है, नुकसान बहुत ज्यादा नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा क्षेत्र में भी बारिश ने फसल की आवक 10-15 दिन टाल दी है, यहां फॉरवर्ड रैक पॉइंट पर ₹2075 के भाव सुने गए हैं लेकिन यहां भी सौदे अभी तक पक्के नहीं हैं। इस बार फसल पिछले साल से 10-20% ज्यादा बताई जा रही है और नुकसान की कोई बड़ी खबर सामने नहीं आई है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक महाराष्ट्र लाइन पर प्रीमियम मक्का का रुख स्थिर से मजबूत ही रह सकता है, लेकिन 10 अक्टूबर के बाद जैसे ही आवक बढ़ेगी, दामों में 50-100 तक कि गिरावट देखने को मिल सकती है व्यापार अपने विवेक से करें। डेली मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।