मटर के भाव में आगे तेजी के कितने चांस - रिपोर्ट
साथियों इस हफ्ते मटर के बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जैसे ही भारत ने मटर पर 30% और चीन ने कनाडाई पीली मटर पर 100% शुल्क लगाया, विदेशी माल महंगा पड़ गया और घरेलू बाजार में लिवाली बढ़ने लगी। आयातकों और स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमज़ोर पड़ गई, जिससे कीमतों को और सहारा मिला। कृषि विभाग के मुताबिक, इस बार मटर की बुवाई तेज रफ्तार से हो रही है। 31 अक्टूबर तक देशभर में 2.16 लाख हेक्टेयर में बुवाई दर्ज की गई, जो पिछले साल से करीब 0.42 लाख हेक्टेयर ज़्यादा है। कनाडा का मटर बाजार फिलहाल सुस्त है क्योंकि वहां उत्पादन अच्छा है लेकिन निर्यात मांग कमजोर बनी हुई है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
रूस और यूक्रेन जैसे काला सागर क्षेत्र के देश सस्ते दामों पर आक्रामक निर्यात कर रहे हैं, जिससे कनाडा का दबाव बढ़ा है। वहां फिलहाल पीली मटर का भाव करीब 7 डॉलर, हरी मटर 10 डॉलर और मैपल मटर 9.50–10.50 डॉलर प्रति बुशेल के बीच स्थिर है। भारत में इस हफ्ते आयातित मटर के दामों में लगभग ₹50 प्रति क्विंटल की तेजी देखी गई और मुंबई में कनाडा की मटर ₹3675, रूस की मटर ₹3575 और मुद्रा पर कनाडा की मटर ₹3525 और रूस की मटर ₹3475 प्रति क्विंटल तक पहुंच गई। कानपुर बाजार में मटर ₹175 प्रति क्विंटल उछलकर ₹3925 पर पहुंची, जबकि ललितपुर में ₹200 की जबरदस्त तेजी से रेट ₹3800 तक गए। वहीं राठ में ₹150, महोबा में ₹100 और उरई में ₹100 प्रति क्विंटल की मजबूती दर्ज की गई।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मध्य प्रदेश के बीना और दमोह में भी भाव ₹100 बढ़कर ₹3550 और ₹3500 प्रति क्विंटल हो गए। मटर दाल में भी तेजी का असर दिखा और मिलर्स की बिकवाली धीमी पड़ने से दाल ₹100 बढकर कानपुर में ₹4100 तथा इंदौर में ₹4300 प्रति क्विंटल के भाव पर पहुंची। मटर बाजार में इस सप्ताह का माहौल मजबूती भरा रहा, जहां हर स्तर पर लिवाली बेहतर दिखी और खरीदारों का रुझान ऊपर की ओर झुका हुआ नज़र आया। खपत का सीजन होने के कारण नवंबर में मटर की कीमतों में गिरावट की उम्मीद बहुत कम है। व्यापार अपने विवेक से करें। मटर की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।