मक्का और सोयाबीन बाजार पर अमेरिका की नजर - रिपोर्ट

 

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों पर ध्यान दिया गया, ट्रम्प के अनुसार भारत ने कहा है कि वह रूस से तेल आयात को सीमित करेगा ताकि अमेरिका के साथ संभावित ट्रेड डील की राह आसान हो सके। हालांकि भारत ने ऐसे वक्तव्य की पुष्टि नहीं की है। बहरहाल बातचीत का यह कदम भारत-अमेरिका के बीच चल रही वार्ताओं के लिए अहम माना जा रहा है। भारत को इस समझौते से उम्मीद है कि अमेरिका उसके निर्यात पर लगने वाले 50% तक आयात शुल्क को घटाकर लगभग 15–16% तक ला सकता है, जिससे कपड़ा, आभूषण, चमड़ा, समुद्री उत्पाद और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों को राहत मिलेगी।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

हालांकि, अमेरिका की प्रमुख मांग यह है कि भारत अपने बाजार को मक्का और सोयाबीन जैसे कृषि उत्पादों के लिए खोले, लेकिन भारत ने जैव-संशोधित (GM) फसलों और इथेनॉल उत्पादन में आयातित अनाज के उपयोग पर रोक लगा रखी है। अमेरिका यह दलील दे रहा है कि उसकी मक्का केवल इथेनॉल मिश्रण के लिए होगी, न कि खाद्य उपयोग के लिए, लेकिन भारत अभी तैयार नहीं है। वहीं, अमेरिका सोयाबीन और सोयमील के बड़े स्टॉक से छुटकारा पाने के लिए भारत जैसे बाजार में प्रवेश चाहता है। दूसरी ओर, भारत के छोटे किसान, सोया प्रोसेसर्स और इथेनॉल उद्योग इस कदम का विरोध कर रहे हैं, उनका कहना है कि इससे घरेलू उत्पादन और किसानों की आय पर दबाव बढ़ेगा।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

SOPA ने चेतावनी दी है कि ऐसे आयात देशी उत्पादकों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। राजनीतिक दृष्टि से भी मामला संवेदनशील है क्योंकि बिहार चुनाव जैसे राज्यों में मक्का किसान एक मजबूत वोट बैंक हैं। इसलिए भारत सरकार फिलहाल संतुलन साधने की कोशिश कर रही है। एक ओर अमेरिका से व्यापारिक साझेदारी मजबूत करने की इच्छा है, तो दूसरी ओर देशी किसानों के हितों की रक्षा भी जरूरी है। अब देखना यह है की क्या दोनों देश ऐसी साझा राह निकाल पाते हैं जो व्यापार बढ़ाने के साथ-साथ कृषि क्षेत्र की सुरक्षा भी सुनिश्चित करे।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।