उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 09 अक्टूबर 2025

 

साथियों उड़द बाजार में कल मुनाफा वसूली  के चलते कीमतों पर दबाव देखा गया। पिछले कुछ दिनों में आई तेजी के बाद अब व्यापारी और मिलें दोनों थोड़ा पीछे हटते नजर आ रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक दक्षिणी प्रायद्वीपीय इलाकों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है, जिससे नई फसल की आवक थोड़ी देरी से हो सकती है। फिलहाल बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू के भाव चेन्नई में 765 और 845 डॉलर प्रति टन (C&F) पर बने हुए हैं। वहीं, लेमन अरहर भी 715 डॉलर प्रति टन पर स्थिर है। घरेलू बाजार में उड़द के दामों पर दबाव दिखा है क्योंकि हाल में आयातकों ने दाम बढ़ाए थे लेकिन ऊंचे रेट पर दाल मिलों की खरीद घट गई है। नतीजा यह हुआ कि अब उड़द की कीमतों में मुनाफा वसूली से गिरावट दिख रही है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

चेन्नई में उड़द एफएक्यू के भाव ₹6,750 प्रति क्विंटल और एसक्यू के ₹7,525 प्रति क्विंटल रह गए हैं, जबकि दिल्ली में उड़द एफएक्यू ₹7,125 और एसक्यू ₹7,900 प्रति क्विंटल बोले जा रहे हैं। मुंबई में उड़द एफएक्यू ₹6,875, कोलकाता में ₹7,100 और गुंटूर में पॉलिश उड़द ₹7,350 प्रति क्विंटल तक नरम हो गए हैं। मौजूदा कीमतों पर आयातकों को करीब ₹250 प्रति क्विंटल की डिस्पैरिटी झेलनी पड़ रही है। उड़द की नई फसल की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है, जिससे बाजार में दबाव और बढ़ सकता है। कुछ ट्रेडरों का मानना है कि यह टेंपरेरी मंदी है, क्योंकि रंगून (बर्मा) में लोडिंग ज्यादा नहीं है और चेन्नई में जो कंटेनर पहुंचे हैं, उनका माल पहले से ही दाल मिलों को बिका हुआ है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इसलिए जब बाजार 50 रुपये कमजोर होता है तो उसमें जल्दी ही 300 रुपये की रिकवरी देखी जा सकती है। हाजिर में उड़द का माल अभी सीमित है, इसलिए मौजूदा भावों पर खरीद का मौका बनता है। सटोरियों की हलचल और आयात लागत बढ़ने से कीमतों में बार-बार उतार-चढ़ाव आ रहा है, पर असल स्थिति यह है कि घरेलू फसल कमजोर है, इसलिए उड़द में फिलहाल तेज गिरावट की गुंजाइश बहुत ज्यादा नहीं दिखती। मुनाफा वसूली के कारण बाजार दबाव में जरूर है लेकिन आने वाले दिनों में 100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी की उम्मीद है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।