उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 03 दिसम्बर 2025
साथियों उड़द की कीमतों में थोड़ी नरमी जरूर दिख रही है, लेकिन इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि बाजार की टोन कमजोर नहीं हुई है। कल बर्मा से आने वाली एफएक्यू और एसक्यू क्वालिटी दोनों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट देखने को मिली है, दिसंबर शिपमेंट एफएक्यू 10 डॉलर गिरकर 755 डॉलर/टन और एसक्यू 5 डॉलर गिरकर 845 डॉलर/टन सीएंडएफ पर आ गया है। चेन्नई पोर्ट पर भी यही तस्वीर रही, जहां उड़द के भाव 25 रुपये घटकर 6,875 रुपये (एफएक्यू) और 7,475 रुपये (एसक्यू) बोले गए। घरेलू बाजार में भी दाल मिलों की सुस्त खरीद और अंतरराष्ट्रीय दामों में कमजोरी का सीधा असर दिखा, दिल्ली में एफएक्यू 25 रुपये टूटकर 7,150 रुपये और मुंबई में 6,850 रुपये क्विंटल तक आ गया।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
कोलकाता में गिरावट थोड़ी ज्यादा रही और यहां एफएक्यू 50 रुपये नरम होकर 6,975 रुपये पर बंद हुआ। दक्षिण भारत की मिलों ने भी सिर्फ जरूरतभर की खरीद की, हालांकि गुंटूर और विजयवाड़ा लाइन में पॉलिश उड़द के दाम 7,450 रुपये के बीच रहे, जहां हल्की स्थिरता दिखी। फिलहाल बाजार में दवाब इसलिए है क्योंकि बर्मा में लगातार दो दिन दाम कमजोर हुए हैं और दाल मिलें गिरते बाजार में हाथ रोककर चल रही हैं। दूसरी तरफ उत्पादक राज्यों में मौसम अच्छा है और खरीफ उड़द की आवक भी नियमित बनी हुई है। फिर भी मांग का सीजन शुरू होने के कारण दक्षिण भारत की खपत उड़द को सपोर्ट दे रही है। राजस्थान में एमएसपी पर खरीद जरूर चल रही है लेकिन कुल आवक के मुकाबले यह सीमित है, इससे बाजार को बेस मिलता है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दूसरी ओर बर्मा से उड़द फसल को नुकसान की खबरें और श्रीलंका के आसपास समुद्री तूफान के कारण शिपमेंट में देरी जैसी बातें आगे चलकर तेजी का माहौल बना सकती हैं। मंडी मार्केट मीडिया की राय है कि मौजूदा स्तरों पर ज्यादा मंदा दिख नहीं रहा और बाजार 50-75 से नीचे नहीं जाएगा। चेन्नई से आए ताजा माल के बिकवाली दबाव के कारण बाजार 100–150 रुपये कमजोर जरूर हुआ है, लेकिन आगे चलकर उड़द में अच्छे मुनाफे की संभावना बरकरार है और इस समय हर गिरावट पर खरीदारी फायदेमंद हो सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।