उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 01 दिसम्बर 2025

 

साथियो उड़द बाजार पूरे हफ्ते फिर से थोड़ा तेज ही दिखाई दिया, लेकिन मांग बिल्कुल जरूरत भर की रही और पोर्ट पर भारी आवक के कारण दामों में मजबूती टिक नहीं पाई, बर्मा उड़द के दाम दूसरी बार लगातार बढ़े, क्योंकि मिलर्स इस समय सिर्फ उतनी ही खरीद कर रहे हैं जितनी तुरंत जरूरत हो। ऊपर से CNF रेट्स बढ़ना, रुपया कमजोर होना, और देसी फसल की कम आवक, इन वजहों ने बर्मा उड़द को थोड़ा सपोर्ट दिया। इस बार खरीफ 2025-26 की उड़द उत्पादन अनुमानित 12.05 लाख टन रहा, जो पिछले साल के 13.41 लाख टन से करीब 10% कम है, और महाराष्ट्र, एमपी, झारखंड जैसे बड़े राज्यों में भी गिरावट दिखाई दी। वही राजस्थान में उत्पादन बढ़ा है, जिससे कुल मिलाकर सप्लाई कम-ज्यादा होकर भी आरामदायक बनी हुई है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इम्पोर्टेड मार्केट में बर्मा FAQ चेन्नई ₹6875, दिल्ली ₹7200, मुंबई ₹6875, और कोलकाता ₹7000 तक दिखाई दिया, जो साप्ताहिक आधार पर ₹75–₹125 की बढ़त दिखाता है लेकिन सालाना आधार पर अभी भी ₹1500 नीचे है। बर्मा SQ में भी चेन्नई और दिल्ली में ₹25 की हल्की बढ़त दिखी, लेकिन वर्ष-दर-वर्ष गिरावट ₹1650 के आसपास है। घरेलू मंडियों में तस्वीर कुछ अलग रही, कहीं हल्की तेजी, कहीं नरमी, कहीं सिर्फ क्वालिटी के आधार पर दामों में उछाल देखा गया, जबकि जलगाँव, लातूर और दुधनी जैसी जगहों पर नई खरीफ आवक के कारण दाम ₹4000–₹6500 के दायरे में घूमते रहे। उड़द दाल की बात करें तो मुंबई, जलगाँव, बीकानेर और गुंटूर में दाम ज्यादातर ₹9400-₹9800 के बीच रहे, जहाँ हफ्ते भर में ₹50–₹100 की तेजी दिखी लेकिन पिछले साल के मुकाबले दाम अभी भी ₹2000 नीचे हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी बर्मा FAQ और SQ के CNF रेट्स $25–$35/MT तक बढ़े, जो भारतीय बाजार को थोड़ा सपोर्ट दे रहे हैं। बर्मा के स्थानीय FOB मार्केट (क्यात) में भी FAQ में 1 लाख और SQ में 1.5 लाख क्यात की बढ़त दिखी। वहीं रबी बोआई में उड़द की बोआई 11% कम दर्ज की गई है, जो आने वाले महीनों में सप्लाई पर असर डाल सकती है, लेकिन फिलहाल पोर्ट पर माल ज्यादा है और मिलर्स की खरीद कमजोर, इसलिए बाजार में बड़े उछाल की गुंजाइश सीमित है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि यहां से आने वाले दिनों में बड़ी तेजी नहीं दिख रही जब तक कि मांग में सुधार न आए। अभी बाजार रेंज बाउंड पोजीशन में चल रहा है और घरेलू-विदेशी दोनों स्रोतों से सप्लाई आरामदायक है, इसलिए दामों में बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना कम मानी जा रही है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।