उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -30 अगस्त 2025
साथियों कल नेफेड के एमडी दीपक अग्रवाल ने साफ संकेत दिया है कि सरकार उड़द समेत सभी प्रमुख दलहनों की 100 फीसदी फसल की खरीद करेगी, जिससे किसानों को सहारा मिलेगा और बाजार में पारदर्शिता बढ़ेगी। इसके लिए ई-ऑक्शन 2.0 पोर्टल और एआई आधारित क्वालिटी-मैनेजमेंट सिस्टम पर काम चल रहा है। कल चेन्नई में बर्मा से आई उड़द एफएक्यू (FAQ) और एसक्यू (SQ) के भाव सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के लिए 775 डॉलर और 855 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर स्थिर रहे। घरेलू बाजार में दाल मिलों की खरीद से उड़द की कीमतों में हल्की मजबूती आई है। चेन्नई में एफएक्यू उड़द 50 रुपये बढ़कर ₹7,250/क्विंटल, एसक्यू 25 रुपये बढ़कर ₹7,750/क्विंटल हो गया।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दिल्ली में एफएक्यू उड़द ₹7,600/क्विंटल और एसक्यू ₹8,125/क्विंटल पर स्थिर रहा। मुंबई व कोलकाता में एफएक्यू उड़द ₹7,300/क्विंटल और ₹7,400/क्विंटल पर टिका रहा। दक्षिण भारत की मंडियों में भी हल्की तेजी दर्ज की गई, गुंटूर में पॉलिश उड़द ₹7,400/क्विंटल और विजयवाड़ा में ₹7,450/क्विंटल पहुंच गया। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि दाल मिलों की स्थिर मांग आगे भी भाव को सहारा दे सकती है, लेकिन सितंबर के अंत तक नई फसल की आवक में नमी ज्यादा रहने से स्टॉकिस्टों की खरीद कमजोर रहेगी। इसके साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक में मौसम की मार से बाजार में लो क्वालिटी माल आने की संभावना बढ़ जाएगी और अच्छी क्वालिटी की उड़द के लिए बर्मा और ब्राजील से आयात पर निर्भर रहना पड़ेगा। नवंबर के अंत तक देसी गोटा क्वालिटी उड़द की शॉर्टेज बनी रह सकती है।उड़द बाजार में अभी हल्की तेजी-मंदी का दौर बना रहेगा, जहां एक तरफ त्योहारी सीजन की मांग सपोर्ट दे रही है लेकिन नई आवक और आयात की बढ़ोतरी से ऊपर की उड़ान फिलहाल बड़ी नहीं दिख रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।