उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 20 नवंबर 2025
साथियों उड़द बाजार में कल तूफ़ानी तेजी तो नहीं, लेकिन हल्की गर्माहट देखने को मिली। बर्मा से आने वाली उड़द एफएक्यू और एसक्यू की कीमतें चेन्नई में लगातार दूसरे दिन ऊपर चढ़ीं, जहां नवंबर–दिसंबर शिपमेंट एफएक्यू 5 डॉलर बढ़कर 730 डॉलर प्रति टन, जबकि एसक्यू 805 डॉलर प्रति टन सीएएनएफ बोली गई। बर्मा में भी भाव चढ़ रहे हैं, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि अंतरराष्ट्रीय सपोर्ट इस समय उड़द के बाजार को मजबूत कर रहा है। हालांकि घरेलू बाजार में दाल मिलें अभी सावधानी से खरीद कर रही है, क्योंकि खरीफ उड़द की आवक अभी तक सही बहाव में है और मौसम उत्पादक इलाकों में अनुकूल बना हुआ है। इसके चलते मिलों को भरोसा है कि मंडियों में माल की कमी नहीं पड़ेगी।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
वहीं स्टॉकिस्टों की खरीद लगातार बढ़ रही है, क्योंकि ब्याह–शादी का सीजन दक्षिण भारत में उड़द की स्थिर मांग बनाए हुए है। सरकार ने राजस्थान से एमएसपी खरीद को मंजूरी दी है, जो किसानों के लिए राहत देने वाला कदम है लेकिन बाजार के भावों को बहुत ऊपर धकेलने वाली ताकत अभी नहीं बन पाया है। चेन्नई में शाम को एफएक्यू 6,675 रुपये, और एसक्यू 7,225 रुपये पर थोड़ा कमजोर हुए, जबकि दिल्ली में एफएक्यू 7,000 रुपये पर टिके रहा और एसक्यू 7,650 रुपये पर हल्का नरम रहा। मुंबई में भी 50 रुपये की मामूली गिरावट दिखी और कोलकाता में भाव बिना किसी हलचल के स्थिर रहे।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दक्षिण भारत की गुंटूर मंडी में पॉलिश उड़द 7,300 रुपये पर जमी रही, वहीं विजयवाड़ा में भाव 50 रुपये चढ़कर 7,225 रुपये तक पहुंचे। कुल मिलाकर, माहौल ऐसा है कि अंदर से बाजार में तेजी की नींव बन रही है, जिसे अंतरराष्ट्रीय बाजार सपोर्ट दे रहा है, शादियों की मांग बनी हुई है, लेकिन घरेलू खरीद अभी शांत चल रही है। आगे स्टॉकिस्टों और मिलों की तेज गतिविधि उड़द में नई रौनक ला सकती है, बशर्ते आवक में बड़ा बदलाव न आए और बर्मा के भाव यहीं की तरह गर्म बने रहें। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।