उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -20 Sep 2025

 

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों उड़द के बाजार की अगर बात करें तो इस समय इसका रुख पूरी तरह से मिलाजुला नज़र आ रहा है। दाल मिलों की खरीदी सुस्त होने और नई आवक का दबाव धीरे-धीरे बढ़ने से उड़द के भाव में आने वाले दिनों में सीमित घट-बढ़ ही देखने को मिलेगी और यही वजह है कि स्टॉकिस्ट बहुत ज्यादा जोखिम लेकर खरीदारी नहीं कर रहे। चेन्नई में एफएक्यू ग्रेड 25 रुपये कमजोर होकर 6,950 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया, वहीं भोपाल में एबी ग्रेड 25 रुपये नरम होकर 7,035 रुपये पर आ गया।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

कोलकाता में एफएक्यू ग्रेड के भाव 7,200 रुपये पर स्थिर रहे जबकि इंदौर में 7,400 रुपये पर टिके रहे। मुंबई में अफ्रीकी देशों से आयातित उड़द 5,450 रुपये पर स्थिर रही, आयातित माल फिलहाल घरेलू उड़द पर दबाव बनाए हुए है। निर्यात शिपमेंट की स्थिति भी उत्साहजनक नहीं है। सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के सौदों में दाम 5 से 7 डॉलर कमजोर होकर 670 से 700 डॉलर प्रति टन रहे, दूसरी ओर त्योहारों का सीजन नजदीक होने से दाल मिलों को आने वाले महीने में मांग बढ़ने की उम्मीद जरूर है, लेकिन मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि जब तक खरीदारों की डिमांड मजबूत नहीं होती, तब तक उड़द की कीमतों में कोई बड़ी उछाल की संभावना नहीं है। उड़द की चाल  इस महीने सीमित दायरे में रहने वाली है,  लेकिन जैसे ही त्योंहारी सीजन शुरू होगा अक्टूबर में कीमतों में हल्की तेजी बन सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।