उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -13 Sep 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों उड़द बाजार में कल हल्की तेजी देखी गई। बर्मा से आयातित उड़द में डॉलर के भाव तेज हुए हैं, जहां एफएक्यू (FAQ) सितंबर और अक्टूबर शिपमेंट के लिए करीब 5 डॉलर उछलकर 805 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ हो गए हैं, वहीं एसक्यू (SQ) भी उतनी ही तेजी के साथ 885 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर पहुंचा है। घरेलू स्तर पर दाल मिलों की खरीद अभी भी सीमित है, क्योंकि वे ऊंचे भाव पर केवल जरूरत के मुताबिक ही सौदे कर रही हैं, वहीं आयातक इन रेट्स पर ज्यादा बेचने के मूड में नहीं हैं। स्टॉकिस्ट भी इस समय हाथ खींचे हुए हैं क्योंकि नई देसी उड़द की आवक शुरू हो चुकी है, लेकिन उसमें नमी ज्यादा है, जिससे खरीदारी में संकोच है। जबलपुर मंडी में नई उड़द की आवक लगभग 3,500 क्विंटल दर्ज की गई और व्यापार 7,300 रुपये प्रति क्विंटल पर हुआ। अन्य मंडियों की बात करें तो
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
चेन्नई में उड़द एफएक्यू 50 रुपये मजबूत होकर 7,200 रुपये,जबकि एसक्यू 7,925 रुपये पर स्थिर रहा। दिल्ली में एफएक्यू 25 रुपये गिरकर 7,550 रुपये और एसक्यू 8,300 रुपये पर बना रहा। मुंबई में इसके विपरीत एफएक्यू 25 रुपये बढ़कर 7,275 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंचा। कोलकाता में दाम स्थिर रहे और उड़द एफएक्यू 7,350 रुपये प्रति क्विंटल पर टिका रहा। आंध्र प्रदेश की मंडियों में हल्की तेजी देखने को मिली, जहां गुंटूर में पॉलिश उड़द 50 रुपये बढ़कर 7,400 रुपये प्रति क्विंटल हो गया और विजयवाड़ा में भी यही रुझान रहा, यहां दाम 7,450 रुपये प्रति क्विंटल तक बोले गए। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई फसल की आवक और आयात दोनों में बढ़ोतरी की संभावना है, इसीलिए दाल मिलर्स अभी इन्वेंट्री बढ़ाने से बच रहे हैं और यही कारण है कि बाजार फिलहाल हल्की चढ़ाव-उतार की लहरों में तैर रहा है, लेकिन त्योहार और विवाह शादियों में दाल की खपत बढ़ने पर बाजार का रुख तेजी की तरफ बढ़ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।