उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -07अगस्त2025

 

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों उड़द बाजार में पिछले तीन दिनों में लगभग 150 रुपए की गिरावट आ चुकी है, लेकिन आगे चलकर इसमें सुधार के पूरे आसार बन रहे है। बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू के शिपमेंट रेट चेन्नई पोर्ट पर अगस्त और सितंबर के लिए  $785/टन और $860/टन C&F पर स्थिर बने हुए हैं। घरेलू मंडियों में दाल मिलों की मांग कमजोर होने के कारण उड़द के दामों में हल्की गिरावट देखने को मिली है, लेकिन मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि यह मंदी ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है। आयातकों को मौजूदा दामों पर नुकसान झेलना पड़ रहा है, इसलिए उन्होंने नीचे भाव पर बिकवाली से परहेज़ किया है, जिससे सप्लाई साइड पर भी दबाव बना हुआ है। दूसरी ओर,

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

म्यांमार के निर्यातकों की बिकवाली लगातार जारी है। आने वाले हफ्तों में घरेलू स्तर पर खरीफ उड़द की आवक बढ़ने लगेगी, लेकिन अभी तक फसल पूरी तरह नहीं आई है, इसलिए बाजार में कुछ अनिश्चितता बनी हुई है। महाराष्ट्र के सोलापुर में नई उड़द की 251 कट्टों की हल्की आवक हुई है जिसमें करीब 16% नमी दर्ज की गई है, वहीं कर्नाटक व महाराष्ट्र में नई फसल की आवक अगस्त के अंत से और बढ़ेगी। इधर, त्योहारों का सीजन भी अब करीब है, साथ ही शादी-ब्याह का दौर भी शुरू होगा, जिससे उड़द दाल की मांग में उछालदेखने को मिल सकता है। दाल मिलें स्टॉक को लेकर अभी सतर्क हैं और जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी कर रही हैं। बाजार भाव की बात करें तो चेन्नई में उड़द एफएक्यू के रेट कल ₹75 टूटकर ₹7,075 और एसक्यू ₹7,550 क्विंटल पर आ गए हैं। दिल्ली में एफएक्यू 7,500 और एसक्यू ₹7,925 तक नरम हुए हैं। मुंबई में एफएक्यू ₹7,200 और कोलकाता में स्थिर भाव पर ₹7,200 प्रति क्विंटल बने हुए हैं। वहीं गुंटूर और विजयवाड़ा में पॉलिश उड़द के रेट ₹7,250 तक घटे हैं। कुल मिलाकर, मौजूदा नरमी के बाद त्योहारों और शादियों के सीजन को देखते हुए कीमतों में सुधार की उम्मीद जरूर बन रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।