उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -05 sep 2025
साथियों उड़द बाजार में कल ग्राहकी का दबाव साफ दिखाई दिया। दाल मिलों की खरीद बढ़ने से उड़द के दाम स्थिर से तेज हुए हैं। आयात के मोर्चे पर देखें तो चेन्नई में बर्मा से आई उड़द एफएक्यू और एसक्यू के सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट में 5 डॉलर की तेजी दर्ज की गई, जहां एफएक्यू 785 डॉलर प्रति टन और एसक्यू 865 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ पर पहुंच गया, जबकि लेमन अरहर 10 डॉलर कमजोर होकर 690 डॉलर प्रति टन पर टिक गया। बर्मा में उड़द की कीमत स्थिर रही, लेकिन भारतीय तट पर डॉलर में तेजी साफ दिखाई दी। लेकिन दाल मीलें बड़ी स्टॉकिंग से बच रही हैं, क्योंकि घरेलू माल की आवक के साथ ही आयात में इजाफा होगा, जिससे आगे चलकर भावों पर दबाव बन सकता है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
फिलहाल नई फसल में नमी की मात्रा अधिक बताई जा रही है, जिसके कारण सितंबर अंत तक भावों में बार-बार छोटी तेजी-मंदी देखने को मिल सकती है। चेन्नई में उड़द एफएक्यू 50 रुपये बढ़कर 7,150 रुपये और एसक्यू 75 रुपये चढ़कर 7,725 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। दिल्ली में उड़द एफएक्यू 7,575 रुपये पर स्थिर रहा जबकि एसक्यू 50 रुपये बढ़कर 8,150 रुपये पर बोला गया। मुंबई में उड़द एफएक्यू 7,250 रुपये पर स्थिर बना रहा और कोलकाता में यह 7,400 रुपये प्रति क्विंटल के बीच कारोबार करता रहा। दक्षिण भारत की मंडियों में गुंटूर में उड़द पॉलिश 7,400 रुपये और विजयवाड़ा में 7,450 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार हुआ। कुल मिलाकर देखा जाए तो उड़द के भाव इस समय मांग के सहारे टिके हुए हैं और त्योहारी सीजन को देखते हुए कीमतों में हल्की तेजी और बन सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।