उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 04 अक्टूबर 2025

 

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों उड़द बाजार में फिलहाल ज्यादा तेजी के संकेत नहीं मिल रहे हैं। चेन्नई में बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू और एसक्यू के भाव डॉलर में स्थिर से कमजोर हुए हैं। अक्टूबर और नवंबर शिपमेंट के लिए उड़द एफएक्यू के भाव 770 डॉलर प्रति टन, सीएडंएफ पर स्थिर रहे, जबकि एसक्यू के भाव 5 डॉलर नरम होकर 850 डॉलर प्रति टन रहे। लेमन अरहर के भाव इसके विपरीत 10 डॉलर की बढ़त के साथ 695 डॉलर प्रति टन हो गए। घरेलू मंडियों में दाल मिलों की कमजोर खरीदारी के चलते उड़द के भाव में गिरावट देखने को मिली है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मौसम अनुकूल रहने से घरेलू फसल की आवक बढ़ सकती है और आयात में भी इजाफा होने की संभावना है, जिससे मिलर्स इन्वेंट्री बढ़ाना नहीं चाहेंगे। चेन्नई में उड़द एफएक्यू 75 रुपये घटकर 6,750 रुपये प्रति क्विंटल, एसक्यू 50 रुपये नरम होकर 7,550 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। दिल्ली में एफएक्यू 7,150 से 7,175 रुपये प्रति क्विंटल स्थिर और एसक्यू 50 रुपये घटकर 8,000 से 8,025 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। मुंबई में एफएक्यू के भाव 50 रुपये घटकर 6,850 रुपये प्रति क्विंटल रह गए।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

कोलकाता में एफएक्यू 7,100 से 7,150 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर और गुंटूर में पॉलिश उड़द 7,325 से 7,350 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे, जबकि विजयवाड़ा में पॉलिश उड़द 7,350 से 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर देखी गई। बाजार में इस समय बड़ी मांग नहीं है। एमएसपी पर खरीद और मिलर्स की मांग के आधार पर ही आगे के रुझान तय होंगे। फिलहाल उड़द में स्थिर से हल्की नरमी का माहौल बना हुआ है।लेकिन खपत के सीजन को देखते हुए आने वाले 8-10 दिनों में कीमतों में हल्का सुधार हो सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।