उड़द दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -01 sep 2025
साथियों इस सप्ताह उड़द बाजार हल्की तेजी मंदी के बीच चला रहा। क्योंकि एक ओर घरेलू स्तर पर दाल मिलों की खरीद जारी है, तो दूसरी ओर बर्मा और ब्राजील से आयात बढ़ने की उम्मीदें भी हैं। शनिवार को चेन्नई में बर्मा से आयातित उड़द एफएक्यू (FAQ) और एसक्यू (SQ) के भाव सितंबर-अक्टूबर शिपमेंट के लिए 5 डॉलर बढ़कर 780 और 860 डॉलर प्रति टन सीएंडएफ (CNF) हो गए हैं, वहीं लेमन अरहर भी 5 डॉलर बढ़कर 710 डॉलर और ब्राजील ग्रेड-1 880 डॉलर प्रति टन पर पहुंच गई। बर्मा के लोकल बाजार में एफएक्यू 29 लाख क्यात और एसक्यू 32 लाख क्यात बोला गया, जो पिछले महीने की तुलना में नरमी दिखा रहा है। सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
भारत में उड़द की फसल महाराष्ट्र और कर्नाटक में बारिश से 40-50% तक प्रभावित हुई है और केवल 10-20% ही अच्छी क्वालिटी मिल रही है। चेन्नई मंडी में उड़द एफएक्यू 7,275 रुपये प्रति क्विंटल और एसक्यू 7,775 रुपये प्रति क्विंटल पर दर्ज हुआ, जबकि दिल्ली में एफएक्यू 7,600 और एसक्यू 8,125 रुपये पर स्थिर रहा। मुंबई में एफएक्यू 7,325 रुपये और कोलकाता में 7,400, गुंटूर और विजयवाड़ा में पॉलिश उड़द 7,450 रुपये पर रहा। उधर, घरेलू उड़द गोता दाल मुंबई में 10,400 रुपये, जलगांव में 10,100 रुपये, बीकानेर में 10,000 रुपये और गुंटूर में 9,700 रुपये प्रति क्विंटल पर रही। अगर सालाना तुलना देखें तो पिछले वर्ष के मुकाबले उड़द अभी भी 2,100 रुपये प्रति क्विंटल तक सस्ती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नरमी का माहौल है। भारत में उड़द की बुवाई 21.71 लाख हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है, जो पिछले साल से 6.89% ज्यादा है। त्योहारी सीजन में बढ़ती खपत को देखते हुए और सीएनएफ ऑफर्स में मजबूती के कारण आगे भी उड़द के भाव हल्के तेज रह सकते हैं, लेकिन सितंबर अंत तक नमी वाली नई आवक और आयात दबाव के कारण बाजार में हल्की मंदी भी आ सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।