अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 01 दिसम्बर 2025

 

साथियों अरहर बाज़ार इस हफ्ते स्थिर से थोड़ा कमजोर रहा, क्योंकि सप्लाई प्रेशर, कमजोर मिल खरीद और सस्ती आयातित खेपों ने बाजार को ऊपर उठने नहीं दिया। बर्मा ऑरिजिन लेमन कंटेनर की कीमत शनिवार को चेन्नई में ₹6525/क्विंटल तक फिसल गई, जो पिछले हफ्ते से करीब ₹75 नीचे और महीने भर में लगभग ₹200 कम है, जबकि पिछले साल की तुलना में करीब ₹3250 की भारी गिरावट है। दिल्ली में लेमन अरहर ₹6925 पर स्थिर रही, वहीं महाराष्ट्र लाइन बिल्टी ₹7100 पर टिकी रही लेकिन मासिक आधार पर ₹300 की मंदी साफ दिखाई दी। सोलापुर में पिंक/GRG वैरायटी ₹6800 रही, जहां कमजोर मिल खरीद और कर्नाटक से नई फसल की आवक ने दबाव बनाया, जिसके कारण महीने में लगभग ₹600 और सालाना करीब ₹3500 की गिरावट दर्ज हुई।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इसके उलट अकोला में बिल्टी अरहर थोड़ी मजबूत रही और ₹7025 पहुंची, जो साप्ताहिक रूप से ₹25 की हल्की बढ़त दिखाती है, हालांकि महीने भर में यहां भी ₹300 की गिरावट बनी रही। गुलबर्गा में मंडी भाव 7000 तक रहे। अरहर दाल की बात करें तो अकोला फटका ₹10100, गुलबर्गा फटका ₹9800 और कटनी फटका ₹10000 तक कमजोर हुए, सभी जगह हफ्ते में लगभग ₹100, महीने में ₹600, और साल भर में ₹6000 तक की गिरावट जारी रही। अफ्रीका ऑरिजिन की अरहर तंज़ानिया, मटवारा, रेड लाखोटा, मोज़ाम्बिक गजरी और व्हाइट—साप्ताहिक रूप से स्थिर रहीं और इनके भाव ₹5100 से ₹6200 के दायरे में रहे। इंटरनेशनल मार्केट में भी CNF रेट्स दबाव में रहे, बर्मा लेमन $720/MT, मोज़ाम्बिक गजरी $570, मोज़ाम्बिक व्हाइट $580 और तंज़ानिया अरूशा $585 प्रति टन पर हल्की गिरावट के साथ देखी गई।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

देश का कुल अरहर उत्पादन इस साल लगभग 0.75% घटकर 35.97 लाख टन रहने का अनुमान है, जिसमें महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, आंध्र जैसे बड़े राज्यों में रकबा घटा है, जिससे नई फसल आने पर भी भारी आवक की संभावना कम है। बाजार के मूड पर दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट की भारी डिलीवरी का दबाव रहेगा, जबकि नीचे के स्तरों पर मिलरों की ज़रूरत-आधारित खरीद थोड़ी राहत दे सकती है। नई फसल का असली दबाव मध्य दिसंबर से जनवरी के बीच आएगा, लेकिन किसान MSP से नीचे बेचने को तैयार नहीं हैं, इसलिए शुरुआती आवक सीमित रह सकती है। आगे की कीमतें घरेलू फसल की क्वालिटी, सरकारी खरीद, अंतरराष्ट्रीय CNF रेट्स, रुपए-डॉलर की चाल और अफ्रीका-बर्मा सप्लाई की गति तय करेगी। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।