अरहर /तुवर  दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट  30  Sep  2025

 

साथियों सोमवार को अरहर बाजार में तेजी देखने को मिली, जहां दाल मिलों की लगातार खरीदारी ने भाव को सहारा दिया। दिल्ली और मुंबई में लेमन अरहर के भाव 75 रुपये की तेजी के साथ 6,550 और 6,175 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे, जबकि कटनी, सोलापुर, कानपुर, जलगांव और नागपुर जैसी प्रमुख मंडियों में देसी अरहर के दामों में मजबूती दिखी। अफ्रीकी देशों से आने वाली अरहर में भी तेजी दर्ज की गई, जहां सूडान से आयातित अरहर 100 रुपये चढ़कर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल, गजरी अरहर 50 रुपये बढ़कर 5,250 रुपये प्रति क्विंटल पहुंच गई।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

चेन्नई बाजार में लेमन अरहर डॉलर में मजबूत हुई और स्थानीय स्तर पर भी इसके दाम बढ़े। वहीं, मोज़ाम्बिक से लगभग 19,930 टन अरहर का जहाज 4 अक्टूबर को मुंबई बंदरगाह पहुंचने वाला है, जिससे आयात आपूर्ति बढ़ने की संभावना है। इंटरनेशनल मार्केट में गजरी अरहर के दाम अक्टूबर-नवंबर शिपमेंट के लिए 555 डॉलर प्रति टन पर स्थिर रहे, जबकि मतवारा अरहर 520 डॉलर और सफेद अरहर 560 डॉलर प्रति टन पर बनी रही। दूसरी ओर, भारतीय मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के कई जिलों में 30 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है, जिससे  फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मंडी मार्केट मीडिया का मानना हैं कि त्योहारों और शादी-ब्याह के सीजन में अरहर की खपत में स्वाभाविक रूप से उछाल आएगा, जिसके कारण कीमतों में हल्की तेजी और भी बन सकती है, लेकिन अभी के हालात यह संकेत देते हैं कि अरहर में तेजी की बजाय उठापटक का दौर जारी रहेगा, जहां घरेलू मांग, आयातित माल और क्वालिटी की अहम भूमिका रहेगी। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।