अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 29 नवंबर 2025
साथियों घरेलू बाजार में अरहर की चाल फिलहाल नरम बनी हुई है, क्योंकि दाल मिलों की खरीद इस समय ज़रूरत-भर ही है और नई फसल की आमद का दबाव भी धीरे-धीरे बाज़ार के मूड को बदल रहा है। चेन्नई में बर्मा से आयातित लेमन अरहर के भाव 25 रुपये कमजोर होकर ₹6,425, जबकि दिल्ली में ₹6,925 और मुंबई में 25 रुपये घटकर ₹6,425 प्रति क्विंटल पर आ गई। नवा सेवा बंदरगाह पर अरुषा की अरहर के दाम 585 डॉलर प्रति टन रहे। तंजानिया की मतवारा अरहर नवंबर–दिसंबर शिपमेंट में 560 डॉलर प्रति टन, जबकि मोजाम्बिक की सफेद अरहर 595 डॉलर प्रति टन पर स्थिर रही।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
गजरी किस्म की अरहर के दाम 570 डॉलर प्रति टन बोले गए। मुंबई में अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर स्थिर रही, जिसमें सूडान की अरहर भाव ₹5,500, गाजी अरहर ₹5,175, मतवारा अरहर 5,100 और सफेद अरहर ₹5,375 प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। बर्मा से आने वाली लेमन अरहर के दाम हल्के कमजोर हुए हैं, जबकि बर्मा में मूल कीमतें स्थिर बनी रहीं, जिसका मतलब है कि कमजोरी घरेलू मांग कम होने से आई है, न कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर। अगले हफ्ते से कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों में नई अरहर की आवक बढ़ने वाली है, यही वजह है कि मिलें स्टॉक बढ़ाने की जगह जरूर भर की खरीदी कर रही हैं। शादी-ब्याह के मौसम में दाल की मांग जरूर बनी है, लेकिन स्टॉकिस्टों की बिकवाली भी अभी इतनी तेज नहीं है कि दामों में ऊपर की ओर कोई बड़ी छलांग दिखे।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
कलबुर्गी मंडी में नई अरहर की शुरुआती आवक 13.2% नमी के साथ लगभग 7,251 रुपये क्विंटल पर बोली गई। पिछले महीनों में बारिश की असमानता ने घरेलू और रंगून दोनों जगह फसल पर कुछ दबाव जरूर डाला है, लेकिन फिर भी मौजूदा भाव जोखिम भरे नहीं हैं, इसलिए संतुलित मात्रा में कारोबार किया जा रहा है। ऑल ओवर देखा जाए तो हर हर बाजार स्थिर है लेकिन गिरावट नहीं दिख रही, परंतु नहीं आवक बढ़ने की स्थिति में बड़ी तेजी की उम्मीद भी कम ही है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।