अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 25 Sep 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों अरहर के बाजार में लगातार दबाव बना हुआ है। दाल मिलों की खरीद कमजोर पड़ने के कारण तीसरे दिन भी अरहर के दाम नीचे खिसक गए हैं। दिल्ली, चेन्नई और मुंबई जैसे बड़े बाजारों में लेमन अरहर के भाव 50 रुपये कमजोर होकर 5,900 से 6,375 रुपये प्रति क्विंटल तक रह गए हैं। घरेलू मिलर्स की मांग कमज़ोर है, वहीं दूसरी तरफ अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर और बर्मा से आने वाली खेपों के कारण भी स्थानीय बाजार पर दबाव बढ़ा है। मौजूदा कीमतों पर आयातकों को घाटा हो रहा है, जिसके चलते बिकवाली थोड़ी कम हुई है लेकिन इसका असर अभी ज्यादा नहीं दिखा।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
सोलापुर, जलगांव और कटनी की मंडियो में भी अरहर मंदी में बिकी जबकि अन्य जगहों पर स्थिरता बनी रही। मुंबई में सूडान से आई अरहर 5,350 रुपये, गजरी अरहर 5,100 रुपये, मतवारा 5,000 रुपये और सफेद अरहर 5,200 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। मंडी मार्केट मीडिया के अनुसार खरीदारी इस समय कमजोर है, इसलिए दालों की खपत उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाई है, हालांकि सरकार ने जीएसटी की दरें घटाकर मांग को बढ़ावा देने की कोशिश की है। अब सबकी नजर आने वाले त्योहारी सीजन पर है, क्योंकि इस दौरान दालों की खपत आमतौर पर बढ़ जाती है और उसी से बाजार में उठाव आने की उम्मीद है। अभी अरहर की कीमतें दबाव में हैं, लेकिन त्योहारी मांग और घटती बिकवाली आगे चलकर इस गिरावट को थाम सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।