अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 24 Sep 2025

 

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों अरहर के बाजार में भी कल दबाव का माहौल रहा क्योंकि अफ्रीकी देशों से आयात सस्ता होने के कारण दाल मिलों की खरीद कमजोर बनी हुई है और वह अधिक स्टॉक करने से बच रहे हैं। घरेलू मंडियों में भी अरहर की कीमतें पिछले दो दिनों से लगातार नरम रुख दिखा रही हैं। चेन्नई में लेमन अरहर के भाव 25 रुपये टूटकर 5,950 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गए, वहीं दिल्ली में यह 6,425 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। मुंबई में भी यही हाल रहा जहां भाव 25 रुपये गिरकर 5,950 रुपये क्विंटल बोले गए। देसी अरहर की बात करें तो

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

कटनी और अकोला में दाम थोड़े कमजोर हुए, जबकि बाकी की ज्यादातर मंडियों में भाव लगभग स्थिर ही बने रहे। दूसरी ओर, आयातित अरहर पर भी दबाव जारी है, मुंबई में सूडान से आई अरहर के भाव 100 रुपये घटकर 5,350 रुपये क्विंटल तक आ गए। गजरी अरहर भी 100 रुपये गिरकर 5,100 रुपये पर पहुंच गई और मतवारा की अरहर 50 रुपये गिरकर 5,000 रुपये क्विंटल पर टिकी रही। सफेद अरहर भी पीछे नहीं रही, इसमें 100 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 5,200 रुपये क्विंटल पर आ गई। हालांकि त्योहारी सीजन की वजह से उम्मीद है कि आने वाले दिनों में मांग थोड़ी बढ़ सकती है, लेकिन जिस तरह से हालात दिख रहे हैं उसमें बड़ी तेजी की संभावना बहुत कम है।अभी अरहर का कारोबार दबाव भरे दौर से गुजर रहा है, जिसमें हल्की-फुल्की उठापटक बनी रह सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।