अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 22 Sep 2025

 

साथियों अरहर  बाजार में इस हफ्ते  कमजोरी का माहौल देखने को मिला, जिसकी बड़ी वजह रही इंटरनेशनल लेवल पर CNF ऑफर में गिरावट, घरेलू स्तर पर मांग की सुस्ती और अगले महीने आने वाली अफ्रीकी खेपों का दबाव। मंडियों में खरीदारी में भी कमी देखी गई, क्योंकि दाल की खपत धीमी रही और खरीदारों ने सस्ता विकल्प चुनते हुए पीली मटर जैसी दालों को तरजीह दी। चेन्नई, मुंबई, दिल्ली, सोलापुर, अकोला और गुलबर्गा जैसी मंडियों में तूर के भाव कमजोर रहे, कहीं 75 रुपये तो कहीं 300 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली, जबकि पिछले साल की तुलना में भाव अब भी करीब  ₹4,300 प्रति क्विंटल नीचे चल रहे हैं। दाल की कीमतें भी इसी दबाव में टिक नहीं पाईं, अकोला, गुलबर्गा और कटनी की मंडियों में फटका दाल 9,100 से 9,700 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रही, जो पिछले साल के मुकाबले ₹5,800 से ₹6,100 कम है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

अफ्रीकी तूर में भी तेजी की कोई स्थिति नहीं बनी, मुंबई पोर्ट पर सूडान, तंजानिया, मोज़ाम्बिक और युगांडा की आवक से भाव 6,100 रुपये पर टिके रहे। इंटरनेशनल मार्केट में भी हालात ढीले रहे, बर्मा, तंजानिया और मोज़ाम्बिक से आने वाले लेमन, अरुषा और डोडोमा क्वालिटी में $5 से $30 प्रति टन तक की गिरावट आई, वहीं बर्मा की स्थानीय मंडी में लेमन तूर की कीमतें 25 लाख क्यात से गिरकर 24.50 लाख क्यात पर पहुंच गईं। किसानों को नुकसान की खबरें महाराष्ट्र और कर्नाटक से ज़रूर आईं, लेकिन इनसे भाव में कोई खास सुधार नहीं हो पाया क्योंकि व्यापारियों की नजर अभी भी आने वाले आयात और सस्ते विकल्पों की उपलब्धता पर है। बिल्टी और मंडी दोनों लेवल पर लेनदेन धीमा है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि अरहर के भाव में नज़दीकी समय में किसी बड़ी रिकवरी की उम्मीद नहीं, क्योंकि सप्लाई भरपूर है, मांग कमजोर है और आयातित तूर लगातार दबाव बनाए हुए है, लेकिन अक्टूबर में त्योहारी डिमांड बढ़ने पर हल्का सुधार बनने की उम्मीद जरूर है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।