अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 20 नवंबर 2025

 

साथियों अरहर के बाज़ार में कल स्थिरता का माहौल देखा गया। चेन्नई में बर्मा से आने वाली लेमन अरहर के रेट एकदम शांत बने हुई है, और बर्मा में भी इसके दामों में कोई हलचल नहीं दिख रही। घरेलू मंडियों में दाल मिलों की खरीद थोड़ी ढीली है, इसलिए लेमन और देसी दोनों तरह की अरहर पर हल्का दबाव दिखा, जबकि अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर अपनी जगह टिककर खड़ी है। नई फसल की शुरुआती आवक अभी छिटपुट रूप में आने लगी है और ताज़े माल में नमी ज़्यादा होने के कारण मिलर्स ज़रूरत जितनी ही खरीद रहे हैं, क्योंकि आने वाले महीने में आवक बढ़ने वाली है। ब्याह-शादी के मौसम में अरहर दाल की खपत अच्छी बनी रहती है, इस वजह से नीचे के दामों पर स्टॉकिस्ट बिकवाली कम कर रहे हैं, जिससे दामों में हल्की सी तेजी आने की गुंजाइश बन सकती है, पर बड़ी तेजी की उम्मीद अभी दूर है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

रायचूर में नई अरहर 6,300 रुपये क्विंटल बिकी, जबकि सोलापुर में 6,800 रुपये क्विंटल का सौदा हुआ, और दोनों जगह नमी लगभग 16% रही। बीजापुर लाइन में भी नई अरहर 7,200 रुपये क्विंटल पर चली। नवा-सेवा पोर्ट पर अफ्रीका से आने वाली अरहर अरूषा, मतवारा, मोज़ाम्बिक की सफेद और गजरी क्वालिटी के दाम 600 से 605 डॉलर प्रति टन रहे। वहीं तंजानिया की मतवारा अरहर नवंबर दिसंबर शिपमेंट 560 डॉलर प्रति टन रहे। उधर चेन्नई में लेमन अरहर ₹25 घटकर 6550, दिल्ली में ₹75 घटकर 7000 और मुंबई में लेमन अरहर की कीमतें शाम के सत्र में 25 रुपये की मामूली कमजोरी के साथ 6550 पर बंद हुईं। देसी अरहर कटनी और कानपुर में थोड़ी नरम पड़ी, लेकिन बाकी ज़्यादातर मंडियों में स्थिरता रही।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मुंबई में अफ्रीकी देशोँ से आयातित अरहर के दाम लगभग रुके हुए नज़र आए और 5,100 से 5,550 रुपये प्रति क्विंटल की रेंज में रहे। फिलहाल नई फसल की बढ़ती आवक, शादी-ब्याह की चल रही डिमांड और मिलर्स की कम खरीद के बीच अरहर बाजार अभी धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है, जिसमें हल्की-फुल्की नरमी तो है, लेकिन कोई बड़ी उठापटक अभी नहीं दिख रही। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।