अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 19 Sep 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों अरहर के बाजार में फिलहाल बड़े उठाव की गुंजाइश नजर नहीं आ रही है। पिछले कुछ दिनों से दाल मिलों की खरीदी कमजोर बनी हुई है, जिसके चलते लगातार तीसरे दिन अरहर की कीमतों में नरमी दर्ज की गई। चेन्नई, दिल्ली और मुंबईमें लेमन अरहर के भाव 50 से 100 रुपये प्रति क्विंटल तक कमजोर होकर 6,525 रुपये पर पहुंच गए। कानपुर में भी देसी अरहर के दाम दबाव में रहे। आयात के मोर्चे पर देखें तो सितंबर के शुरुआती पखवाड़े में चेन्नई बंदरगाह पर 11,000 टन बर्मा से लेमन अरहर उतरी है,
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
इसके अलावा अफ्रीकी देशों से भी लगातार सस्ता माल आ रहा है। अरुषा अरहर की कीमत 585 से 590 डॉलर, लखोटा 515 डॉलर, मतवारा 535 डॉलर और मोजाम्बिक की अरहर 560 डॉलर प्रति टन पर मिल रही है। अफ्रीकी अरहर का यह सस्ता आयात घरेलू मिलर्स को ज्यादा स्टॉक बनाने से रोक रहा है। मुंबई में सूडान की अरहर 5,450 रुपये, गजरी अरहर 5,100 रुपये, मतवारा की अरहर 5,050 रुपये और सफेद अरहर 5,300 रुपये प्रति क्विंटल रही। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि खपत का सीजन आगे बढ़ेगा तो मांग जरूर सुधरेगी और उससे अरहर दाल की खपत में कुछ बढ़त देखने को मिलेगी, लेकिन मौजूदा हालात में बड़े उछाल की संभावना कमजोर दिख रही है, हालांकि अधिक वर्षा के कारण फसल खराब होने से घरेलू बाजारों की स्थिति कमजोर होने के कारण किसी बड़ी गिरावट की संभावना भी नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।