अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -16 मार्च 2026
दोस्तों बीते सप्ताह के दौरान अरहर (तुअर) बाजार में कमजोर मांग रहने के बावजूद मजबूती का रुख देखने को मिला, हालांकि तेजी सीमित दायरे में ही रही। मिलों द्वारा स्टॉक रीप्लेनिशमेंट के लिए लगातार खरीद जारी रहने से बाजार को सहारा मिला, जबकि किसानों ने हाल की गिरावट के बाद मंडियों में माल पहुंचाना रोक दिया और MSP ₹8000 प्रति क्विंटल पर एजेंसियों को बेचने को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसी वजह से कई राज्यों में मंडियों में आवक धीमी रही और शनिवार को दिल्ली में लेमन अरहर ₹8200, चेन्नई में नई लेमन ₹8025 और पुरानी ₹7800 रही। महाराष्ट्र के बाजारों में भी हल्की मजबूती रही, जहां अकोला बिल्टी ₹8100 और सोलापुर नई मारुति/पिंक/GRG ₹8350 रही। दाल बाजार में अरहर दाल (फटका) के भाव लगभग स्थिर रहे और अकोला में ₹11700, गुलबर्गा में ₹11600 और कटनी में ₹11500 प्रति क्विंटल के स्तर पर व्यापार हुआ। आयातित माल की स्थिति भी बाजार को प्रभावित कर रही है, मुंबई में अफ्रीकी अरहर में तंजानिया अरूषा ₹6900, मोजाम्बिक व्हाइट ₹6600, मोजाम्बिक गजरी ₹6500 और रेड लाखोटा ₹6000 प्रति क्विंटल दर्ज हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी भाव अपेक्षाकृत मजबूत रहे, जहां म्यांमार लेमन पुरानी फसल लगभग 860 डॉलर प्रति टन और नई फसल लगभग 880 डॉलर प्रति टन (CNF मुंबई) के आसपास रही, जबकि रुपया कमजोर होने से आयात लागत और बढ़ गई है। खरीफ 2025-26 में अरहर उत्पादन लगभग 5% घटकर 34.55 लाख टन रहने का अनुमान है, जो पिछले साल 36.24 लाख टन था; महाराष्ट्र में उत्पादन 14.23 से घटकर 11.31 लाख टन, जबकि कर्नाटक में 9.98 से घटकर 7.32 लाख टन रहने का अनुमान है, हालांकि गुजरात में उत्पादन बढ़कर लगभग 3.99 लाख टन तक जाने की संभावना है। सरकार ने भी बाजार संतुलन के लिए 22 लाख टन अरहर खरीद की मंजूरी दी है, जिसमें से अभी तक लगभग 1.8 लाख टन की खरीद हो चुकी है और एजेंसियां कर्नाटक, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और गुजरात में खरीद कर रही हैं। सरकार के पास पिछले सीजन का करीब 5.5 लाख टन स्टॉक पहले से मौजूद है और यदि इस साल लगभग 4 लाख टन नई खरीद भी हो जाती है तो कुल बफर स्टॉक लगभग 10 लाख टन तक पहुंच सकता है। ऑल ओवर देखा जाए तो बाजार फिलहाल संतुलन की स्थिति में है, इसलिए निकट अवधि में अरहर के भाव बड़े उतार-चढ़ाव के बजाय सीमित दायरे में रहने की संभावना जताई जा रही है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।