अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 10 नवंबर 2025

 

साथियों अरहर बाजार इस हफ्ते हल्की कमजोरी के साथ स्थिर दायरे में बना रहा। घरेलू मांग सुस्त रही और स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से भावों पर दबाव बना। चेन्नई पोर्ट पर कंटेनर लोडिंग की दिक्कतें लगभग सुलझ जाने और अरहर उत्पादक इलाकों में मौसम सुधरने से आपूर्ति की स्थिति बेहतर हुई है। इसके अलावा तंज़ानिया के दार-एस-सलाम पोर्ट से नियमित लोडिंग शुरू होने और मोज़ाम्बिक मूल की नई खेप मुंबई बंदरगाह पहुंचने से बाजार में निकट अवधि की सप्लाई बढ़ी है। आने वाले एक महीने में नई अरहर फसल की आवक शुरू होने की उम्मीद है, जिससे बाजार में और दबाव रह सकता है। मिलों की खरीद फिलहाल जरूरत-आधारित ही रही है। कई मिलर्स घरेलू अरहर की बजाय अफ्रीकी या लेमन अरहर को तरजीह दे रहे हैं क्योंकि भारतीय अरहर के अच्छे क्वालिटी वाले प्राइवेट स्टॉक सीमित और महंगे हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

चेन्नई में लेमन अरहर ₹6,525 प्रति क्विंटल पर आ गई, जो पिछले हफ्ते से ₹125 नीचे है, जबकि दिल्ली में भाव ₹6,950 के बीच रहे। सोलापुर और अकोला जैसे बाजारों में भी ₹100-200 की गिरावट दिखी। वहीं, गुलबर्गा मंडी में दाम ₹5,800 से ₹7,500 प्रति क्विंटल के बीच रहे, जो पिछले हफ्ते से मामूली घटे हैं। अफ्रीकी अरहर में हल्की तेजी रही। मोज़ाम्बिक, तंज़ानिया और सूडान मूल की अरहर ₹50-150 बढ़ी क्योंकि अंतरराष्ट्रीय पोर्ट्स से लोडिंग सुचारु हो गई। वहीं मुंबई पोर्ट पर नई खेपों की उपलब्धता ने घरेलू मिलर्स को सस्ता विकल्प दिया है। इंटरनेशनल स्तर पर भी बर्मा और अफ्रीकी ओरिजिन की अरहर में $5-$10 प्रति टन की हल्की तेजी देखी गई।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि अरहर के भाव आने वाले दिनों में सीमित दायरे में ही रहेंगे, क्योंकि ठंड के मौसम में दालों की घरेलू मांग घटती है और लोग हरी सब्ज़ियों की ओर रुख करते हैं। हालांकि, महाराष्ट्र और कर्नाटक में फसल नुकसान, सीमित प्राइवेट स्टॉक और सरकार द्वारा एमएसपी पर संपूर्ण फसल खरीदने की गारंटी जैसे कारक भावों को निचले स्तर से सहारा दे सकते हैं। ऑल ओवर देखा जाए तो बाजार में बड़ी तेजी की संभावना कम है क्योंकि मांग कमजोर है और अफ्रीकी अरहर जैसे सस्ते विकल्प आसानी से उपलब्ध हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।