अरहर /तुवर  दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट  02 अक्टूबर 2025 

 

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों दाल मिलों की कमजोर खरीद और उड़द की कीमतों में आई गिरावट का असर अरहर पर भी पड़ा, जिससे दिल्ली, चेन्नई और मुंबई जैसी मंडियों में लेमन अरहर के भाव कहीं स्थिर तो कहीं 25 रुपये प्रति क्विंटल नरम रहे। चेन्नई और मुंबई में लेमन अरहर 6,150 रुपये तक फिसल गई, जबकि दिवी में यह 6,550 रुपये पर स्थिर रही। देसी अरहर की बात करें तो अकोला में दाम कमजोर दिखे, लेकिन जलगांव में थोड़ी तेजी दर्ज हुई और अन्य अधिकांश उत्पादक मंडियों में लगभग स्थिरता रही।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इस बीच आयातित अरहर ने भी ध्यान खींचा, अफ्रीकी देशों से आई खेप के भाव स्थिर से हल्के तेज रहे, जबकि सूखन से आयातित अरहर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। गजरी अरहर 5,200 रुपये पर बोली गई, मतवारी अरहर में 50 रुपये की तेजी आकर 5,250 रुपये पहुंच गई और सफेद अरहर 5,300 रुपये पर स्थिर रही।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में हुई भारी बारिश से अरहर की फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका है और मौसम विभाग ने आगे भी और बारिश की संभावना जताई है, यही कारण है कि स्टॉकिस्ट अभी ज्यादा बिकवाली नहीं कर रहे, जबकि दाल मिलें केवल जरूरत के हिसाब से खरीद कर रही हैं। दूसरी ओर, त्योहार और शादियों का सीजन करीब होने के चलते मांग बढ़ने की उम्मीद है और यही आने वाले दिनों में बाजार को सहारा दे सकता है। कुल मिलाकर, अरहर की कीमतें इस समय स्थिरता और हल्की नरमी के बीच झूल रही हैं, लेकिन आगामी हफ्तों में बढ़ती घरेलू खपत के असर से इसमें हल्की तेजी की संभावना नजर आ रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।