अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 02 दिसम्बर 2025

 

साथियों अरहर बाजार में कल हल्की तेजी मंदी का मिला-जुला माहौल रहा, लेकिन भावों में बड़ी उछाल की गुंजाइश अभी दूर-दूर तक नहीं दिखती। चेन्नई में बर्मा से आयातित लेमन अरहर में थोड़ी तेजी दिखी और शाम के सत्र में भाव 25 रुपये बढ़कर ₹6,450 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, लेकिन दिल्ली में यही लेमन अरहर 50 रुपये कमजोर होकर ₹6,900 प्रति क्विंटल पर आ गई। मुंबई में लेमन अरहर में 25 रुपये की हल्की तेजी दिखी और वहां भी भाव ₹6,450 प्रति क्विंटल रहे। देसी अरहर की बात करें तो सोलापुर और अकोला में तो दाम उठे, लेकिन ज्यादातर मंडियों में रेट स्थिर रहे, क्योंकि अभी मिलों की खरीद बहुत सीमित है, इसलिए बढ़त टिक नहीं पा रही।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

अफ्रीकी देशों से आने वाली अरहर अरुषा, मतवारा, सफेद और गजरी सबके दाम भी बंदरगाहों पर लगातार स्थिर बने हुए हैं; अरुषा 585/टन, मतवारा $560/टन, सफेद $595/टन, और गजरी $570/टन पर ही घूम रही है। मुंबई में भी आयातित अरहर ज्यादातर बिना बदलाव के रही, सूडान वाली अरहर ₹5,500, गजरी ₹5,175, मतवारा ₹5,100, और सफेद अरहर ₹5,375 प्रति क्विंटल पर टिकी हुई है। फिलहाल बाजार में मांग सिर्फ इतनी है जितनी दाल मिलें अपनी जरूरत के हिसाब से उठा रही हैं, जबकि नई अरहर की आवक कर्नाटक, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों की मंडियों में बढ़ने की तैयारी में है, और यदि मौसम साफ रहा तो सूखा माल भी बढ़ेगा, जिससे किमतों पर दबाव बन सकता है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

शादी-समारोह का सीजन जरूर थोड़ा सपोर्ट दे रहा है, और नीचे के रेट पर स्टॉकिस्ट भी ज्यादा बिकवाली नहीं कर रहे, लेकिन फिर भी माहौल ऐसा है कि अरहर में तेज रफ्तार तेजी अभी मुश्किल है और भाव अगले दिनों में सीमित दायरे में ही ऊपर-नीचे होने की अधिक संभावना दिखती है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।