सरसों के बाजार में बड़ी मंदी की गुंजाईश नहीं

 

साथियों सरसों बाजार में कल ठीक हमारी रिपोर्ट के अनुसार ही रहा। बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।मंडियों में 20-50 की तेजी दर्ज हुई तो प्लांटों में 20-50 की गिरावट देखने को मिली। अच्छी बात यह रही की लगातार चल रही गिरावट पर ब्रेक लग गया जिसकी चर्चा हमने कल की रिपोर्ट में की थी। जयपुर में भाव ₹25 बढ़कर ₹7,325,भरतपुर में ₹6,900, दिल्ली में 7100 और चरखी दादरी में 7280 ( तेजी 55) रू प्रति क्विंटल के रहे। ब्रांडेड तेल मिलों ने खरीद में रुचि कम दिखाई, जिससे प्लांटों भाव थोड़े नरम हुए। सामने त्यौहारी सीज़न होने के बावजूद सरसों तेल की डिमांड कमजोर है और यही वजह है कि प्लांटों की खरीद भी सीमित बनी हुई है। तेल के भाव स्थिर ही रहे और कोई बड़ी हलचल नहीं हुई। जयपुर में कच्ची घानी ₹1,545 और भरतपुर में 1550 प्रति 10 किलो पर टिके हैं, जबकि एक्सपेलर तेल ₹1,510 और दिल्ली में 1535 प्रति 10 किलो रहा। हालांकि

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

सरसों खल की डिमांड ने बाजार को सहारा दिया है आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जुलाई महीने में चीन को 1 लाख टन सरसों खल का निर्यात किया गया है। जयपुर में सरसों खल के भाव 2430 और अलवर में 2400 रुपए प्रति क्विंटल पर बने हुए हैं। पितृपक्ष के कारण डिमांड कमजोर चल रही है। बता दें कि अगर 21 तारीख तक सरसों का बाजार अपने सपोर्ट को होल्ड कर जाता है तो नवरात्रों के बाद दिवाली और शादियों का सीजन शुरू होने और घरेलू डिमांड बढ़ने पर सरसों में तेजी आ सकती है। भारत में कनोला तेल की एंट्री पर रोक लग गई है क्योंकि कस्टम विभाग ने इसे रेपसीड तेल के दायरे में माना है और 38% ड्यूटी लगाने की बात कही है। इससे कैनोला आयत का जो डर बना हुआ था वह कम हुआ है। और बाजार पर इसका सकारात्मक असर दिखना चाहिए। निकट भविष्य में सरसों में कोई बड़ा उतार चढ़ाव नहीं है थोड़ा आगे चलकर त्यौहारी डिमांड को देखते हुए तेजी की संभावना से मना नहीं किया जा सकता। जिन साथियों को रिस्क नहीं लेना है वे व्यापारी पुराने स्टॉक से हर उछाल पर मुनाफा बुक करने की रणनीति अपना सकते हैं और जो साथी थोड़ा रिस्क ले सकते हैं वह ही माल को होल्ड करें। व्यापार अपने विवेक से करें। डेली रिपोर्ट के लिए 9729757540 पर मैसेज करें


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।