तेल के बाजार में काफी हलचल -जाने रिपोर्ट मे
Jul 26, 2025, 16:55 IST
साथियों पिछले चार-पांच दिनों से खाद्य तेल के बाजार में काफी हलचल देखने को मिली है, और इसका असर हर प्रमुख तेल पर अलग-अलग तरीके से पड़ा है। सबसे पहले बात करें पाम तेल की, तो शुक्रवार को मलेशिया से जुलाई 1 से 25 तारीख के बीच पाम तेल निर्यात में करीब 15% की गिरावट आई है, जो कि जून महीने की समान अवधि की तुलना में कम है। इसी वजह से बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (BMD) पर अक्टूबर डिलीवरी वाला क्रूड पाम ऑयल (CPO) वायदा भी 1.25% गिरकर RM 4,276 प्रति टन पर बंद हुआ।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें
वहीं सोयाऑइल अगस्त 56.49 डॉलर, गिरावट 0.18 (-0.32%), सितंबर 56.25 डॉलर, गिरावट 0.22 (-0.39%), अक्टूबर 55.92 डॉलर, गिरावट 0.30 (-0.53%), दिसंबर 55.98 डॉलर, गिरावट 0.36 (-0.64%) पर बंद हुआ। हालांकि घरेलू बाजार में पाम तेल की कीमतें अभी लगभग स्थिर बनी हुई हैं। कांडला बंदरगाह पर ओलिन भाव ₹1180 के आसपास है, और इसमें ₹1200 पार करने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि जब तक सरकार की पॉलिसी साफ नहीं होती, तब तक व्यापारी अपनी जरूरत के हिसाब से ही खरीदारी करें। वहीं सरसों तेल की बात करें तो कुछ क्षेत्रों में कीमतों में उछाल दिखा। मुंबई में एक्सपेलर सरसों तेल ₹1,640 प्रति 10 किलो, आदमपुर में कच्ची घानी ₹1,670-1,675, और कोलकाता में ₹1,720 प्रति 10 किलो पर पहुंच गया है।

वहीं जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी ₹1660 पर स्थिर है, लेकिन सरकारी हस्तक्षेप की आशंका से इसमें ₹2 से ₹4 प्रति किलो की और गिरावट आ सकती है। वही सोया तेल का वैश्विक बाजार में फंडामेंटल मजबूत है, लेकिन हाल ही में शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड में दिसंबर वायदा अनुबंध में 0.41% की गिरावट आई है। इसके बावजूद कांडला बंदरगाह पर सोया तेल ₹1200 से ऊपर बना हुआ है। इसमें निकट भविष्य में तेजी के लिए कोई नया ट्रिगर नहीं है, इसलिए व्यापारी मुनाफा बुक करने और नये स्टॉक के लिए किसी करेक्शन का इंतजार करने कर रहे हैं। लेकिन सरकार की ओर से खाद्य तेलों पर कार्रवाई की संभावना के चलते तेजी सीमित रह सकती है। अब बात करें मूंगफली तेल की तो राजकोट में भाव ₹1,390 रह गया है, हालांकि इसमें बड़ी गिरावट के संकेत नहीं हैं। वहीं बिनौले तेल की बात करें तो गुजरात के कड़ी क्षेत्र में इसका भाव ₹1,330 पर स्थिर बना हुआ है, जिसमें केवल हल्के उतार चढ़ाव की संभावना है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट