मक्का के बाजार पर बढ़ रहा है नई फसल का दबाव

 
सोमवार को मक्का बाजार का माहौल थोड़ा दबाव वाला जरूर रहा, लेकिन पूरी तरह कमजोर भी नहीं कहा जा सकता, क्योंकि नीचे के स्तरों पर अभी भी बाजार को सपोर्ट मिलता दिख रहा है। मंडी मार्केट मीडिया ने पहले ही इसी तरह का रुझान रहने की बात कही थी। देश के कई बड़े प्रोड्यूसिंग राज्यों, बिहार, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, कर्नाटक और गुजरात में नई फसल की आवक लगातार बढ़ रही है, जिससे मंडियों में सप्लाई का दबाव बना हुआ है और इसी वजह से ज्यादातर मंडियों में भाव स्थिर से हल्की कमजोरी के साथ कारोबार करते नजर आए। सोमवार को पश्चिम, मध्य और उत्तर पूर्व भारत के कई बाजारों में मक्का के दाम ₹10 से ₹20 प्रति क्विंटल तक टूटे जबकि गुलाब बाग मंडी में मक्का का भाव ₹60 टूटकर ₹1890, जयपुर में 2010, कोटा में ₹1700, छिंदवाड़ा में 1850, तिरुपति स्टार्च प्लांट इंदौर पर ₹1900, राजकोट में 1825 सांगली में 1975 और अमलनेर में ₹1800 प्रति क्विंटल रहे।
  *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
दूसरी तरफ मुंबई के निर्यातक अभी भी ₹2040 प्रति क्विंटल के स्तर पर खरीद में सक्रिय बने हुए हैं, हालांकि कुछ खरीदारों ने ₹10 तक रेट कम करने की कोशिश की। खरीदार धीरे-धीरे अपने इंडेंट देना शुरू कर रहे हैं, लेकिन अभी बड़े स्टॉकिस्ट पूरी तरह सक्रिय नहीं हुए हैं और माना जा रहा है कि उनकी एंट्री मई की शुरुआत से हो सकती है। गुलाबबाग मंडी में भी आवक लगभग 13,000 बोरी तक पहुंच गई और मौसम साफ रहने से आवक और बढ़ने की संभावना बनी हुई है, जिससे निकट भविष्य में दबाव जारी रह सकता है। ऑल ओवर मौजूदा स्थिति को देखें तो बढ़ती नई आवक के कारण पश्चिम और दक्षिण भारत में मक्का के दामों में ₹20 से ₹30 प्रति क्विंटल तक और गिरावट संभव मानी जा रही है, जबकि कुछ बाजारों में यह गिरावट ₹25 से ₹50 प्रति क्विंटल तक भी जा सकती है। हालांकि निर्यात मांग का बना रहना और स्टॉकिस्टों की संभावित एंट्री बाजार को बड़े गिरावट से बचा सकती है, इसके अलावा मिडिल ईस्ट में अगर तनाव दोबारा बढ़ता है तो क्रूड ऑयल की कीमतें बढ़ने पर इथेनॉल की मांग में तेजी आने पर मक्का बाजार में भी दोबारा तेजी लौट सकती है, लेकिन फिलहाल मक्का बाजार हल्की कमजोरी के साथ आगे बढ़ता दिख रहा है। व्यापार अपने विवेक से करें। मात्र 999 में 1 साल की मक्का की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।