मजबूत सप्लाई के बीच मूंगफली बाजार संतुलित
साथियों इस सप्ताह मूंगफली बाजार में आपूर्ति सामान्य रहने के बावजूद कीमतों में जगह-जगह उतार-चढ़ाव देखने को मिला। गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की मंडियों में खरीफ मूंगफली की आवक लगातार बनी रही। गुजरात की राजकोट मंडी में इस सप्ताह रोजाना लगभग 5 से 10 हजार बोरी मूंगफली की आवक दर्ज की गई और सप्ताह के अंत में भाव ₹9000 प्रति क्विंटल पर बने रहे। बीकानेर में भी बाजार शांत रहा और भाव ₹7300 पर टिके रहे। सोलापुर में ₹600 की गिरावट आई और भाव ₹9500 रह गए। उत्तर प्रदेश के बाजारों में अलग-अलग रुख दिखाई दिया, जहां झांसी में दाम ₹200 बढ़े और मऊरानीपुर में ₹300 की तेजी दर्ज हुई, जबकि महोबा में ₹200 घटकर भाव ₹6800 पर आ गया। मूंगफली दाने के बाजार में इस सप्ताह कारोबार कुछ कमजोर रहा, जिसके कारण सोलापुर और नागपुर जैसी मंडियों में दाम ₹500 से ₹1300 प्रति क्विंटल तक नरम पड़े और ऊंचे दामों पर मिलर्स व निर्यातकों की खरीद सीमित रही, हालांकि माल की उपलब्धता पर्याप्त बताई गई। आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
मूंगफली तेल बाजार में भी हल्की मजबूती देखने को मिली और ढीले तेल में लगभग ₹20 से ₹25 प्रति 10 किलो की बढ़त दर्ज की गई, जिससे मुंबई बाजार में भाव करीब ₹1720 प्रति 10 किलो तक पहुंच गए। ब्रांडेड मूंगफली तेल के बाजार में भी तेजी का रुख रहा, कोटा में 15 लीटर के टीन का भाव ₹100 बढ़कर ₹2800 तक पहुंच गया, जबकि जयपुर-नेवाई क्षेत्र में फिल्टर मूंगफली तेल में ₹50 से ₹100 प्रति 10 किलो की तेजी देखी गई। कृषि मंत्रालय के अनुसार 2025-26 सीजन में मूंगफली का उत्पादन बढ़कर 120.91 लाख टन तक पहुंचने की संभावना है, जो पिछले वर्ष के110.90 लाख टन से 10 लाख टन अधिक हो सकता है। इसमें खरीफ उत्पादन लगभग 112.94 लाख टन और रबी उत्पादन करीब 7.97 लाख टन रहने का अनुमान है। जायद सीजन की बुवाई भी जारी है और जायद मूंगफली का क्षेत्रफल पिछले वर्ष के 1.50 लाख हेक्टेयर से बढ़कर लगभग 1.58 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। गुजरात, राजस्थान, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना इस फसल के प्रमुख उत्पादक राज्य बने हुए हैं। ऑल ओवर देखा जाए तो आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) है,जबकि मांग के आधार पर मूंगफली, दाना और तेल के दामों में आगे भी समय-समय पर हल्का उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। मूंगफली की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।