युद्ध के झूले पर झूल रहा सरसों का बाजार सावधानी हटी दुर्घटना घटी

 

तेल तिलहन बाजार इस समय उसी ढर्रे पर चल रहा है जिसकी आशंका हमने युद्ध की शुरुआत के समय ही जता दी थी। हालात ऐसे बन गए हैं कि बाजार अब फंडामेंटल से ज्यादा खबरों के सहारे चल रहा है। जरा सा तनाव बढ़ा नहीं कि भाव उछल जाते हैं और शांति या युद्धविराम की हल्की सी खबर आई नहीं कि बाजार पलटी मार देता है। क्रूड ऑइल आज 8% से ज्यादा तेज है और खबरों के आधार पर पल पल दिशा बदल रहा है, सरसों के बाजार में भी इस समय यही हाल दिखाई दे रहा है। ऊपर से नई फसल की आवक धीरे-धीरे बढ़ रही है और अगले 5–7 दिनों में सरसों की आवक 15 लाख बोरी के पार पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इतनी बड़ी सप्लाई बाजार में दबाव बना सकती है, लेकिन मौजूदा हालात में युद्ध की खबरें बाजार की दिशा तय कर रही हैं, इसलिए पूरी तरह फंडामेंटल पर आधारित विश्लेषण करना भी मुश्किल हो गया है।

मंडी भाव की बात करें तो कल जयपुर सरसों के भाव 6800 (+50), भरतपुर 6300 (+150), दिल्ली 6550 (+100) और च. दादरी 6650 के आसपास रहे। टोंक 6330 और अन्य मंडियों में भी हल्का सुधार देखने को मिला। सुमेरपुर में आज बाजार में अच्छी हलचल रही और भाव 6780 तक पहुंच गए जो कल के मुकाबले करीब 125 रुपये तेज खुले हैं। आज के माहौल को देखते हुए जयपुर और भरतपुर में भी सुधार की संभावना बनी हुई है, लेकिन अगर अचानक युद्धविराम या शांति की खबर आती है तो बाजार में तेज बिकवाली भी देखने को मिल सकती है। आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)

प्लांट साइड पर भी तेजी की झलक दिखाई दी। सलोनी प्लांट कोटा, अलवर, मुरैना, शमशाबाद और डिगनेर सभी जगह सरसों के भाव लगभग 7300 रुपये (+125) तक बताए जा रहे हैं। वहीं आदानी बुंदी 6750 (+200), अलवर 6650 (+125) और गोहाना 6750 (+100) पर कारोबार हुआ। अन्य प्लांटों में बीपी आगरा 6975 (+75), शारदा आगरा 7000 (+75) और गोयल कोटा लगभग 6500 के आसपास चल रहे हैं। सरसों खल में भी हल्की गतिविधि रही, जहां जयपुर 2620 (+10), अलवर 2600 और भरतपुर 2700 (-50) के आसपास कारोबार बताया गया।

तेल बाजार की स्थिति देखें तो सरसों तेल एक्सपेलर जयपुर 1371, दिल्ली 1375 और च. दादरी 1360 के आसपास रहा, जबकि कच्ची घानी तेल जयपुर 1381 और भरतपुर 1380 के आसपास कारोबार कर रहा है। हालांकि तेल की मांग फिलहाल सामान्य ही है, लेकिन युद्ध से जुड़ी खबरों के कारण व्यापारी सतर्क मुद्रा में नजर आ रहे हैं।

कुल मिलाकर बाजार की चाल आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) की बढ़ती आवक सप्लाई बढ़ा रही है, वहीं दूसरी तरफ युद्ध की खबरें बाजार को ऊपर-नीचे झुला रही हैं। ऐसे माहौल में बड़ी मात्रा में स्टॉक लेकर बैठना जोखिम भरा हो सकता है। कहावत है कि “जब बाजार में धुंध हो तो कदम संभाल कर रखना चाहिए”—अभी सरसों बाजार में भी वही स्थिति है। युद्ध की परिस्थिति में पूरी तरह सटीक विश्लेषण करना आसान नहीं होता क्योंकि बाजार कभी भी अचानक पलटी मार सकता है।

इसलिए व्यापारियों और किसानों के लिए यही सलाह है कि फिलहाल बड़ा स्टॉक लेकर बैठने से बचें और जरूरत के अनुसार ही सौदे करें। बाजार अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है और न ही फंडामेंटल के आधार पर चल रहा है।

अगर आप पूरे सीजन में सरसों बाजार के सटीक भाव, अपडेट और रिपोर्ट समय पर पाना चाहते हैं, तो Mandi Market Media की प्रीमियम सेवा से जुड़ सकते हैं। मात्र 999 रुपये में 1 साल के लिए सरसों बाजार की नियमित और विश्वसनीय जानकारी प्राप्त करने के लिए संपर्क करें: 9306639343.

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।