चने में अब गिरावट रुक जानी चाहिए - रिपोर्ट

 

साथियों चना बाजार इस वक्त दबाव और सुस्ती के दौर से गुजर रहा है। जब भी बाजार थोड़ा ऊपर उठने की कोशिश करता है तो मुनाफा वसूली का दबाव बाजार को दबा देता है, कल भी ऐसा ही देखा गया, बाजार सुबह ₹20 तेजी के साथ खुला लेकिन शाम तक ₹50 लुढक गया और दिल्ली में राजस्थान का बेस्ट चना 5950 और मध्य प्रदेश का चना 5900 रुपए प्रति क्विंटल रहा। हालांकि आज कोई गिरावट नहीं है और बाजार समान खुला है। अन्य मंडियों में सोलापुर में ₹5950, गोंडल में 5800, अकोला में 6025, नागपुर में 5950, जयपुर में 6025 और इंदौर में 5950 प्रति क्विंटल रहा। मुंबई में तंजानिया चना 5550 और ऑस्ट्रेलियाई चना 5725, जबकि मुद्रा और कांडला पर ऑस्ट्रेलियाई चना 5675 रुपए रहा। आयात की खबरों के कारण दाल मिलो ने खरीदारी कम कर दी है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

लेकिन व्यापारी अब इन भावों पर माल निकलने से हिचक रहे हैं, क्योंकि त्योहारी सीजन के करीब आते ही मांग के सुधरने और दाम में संभावित तेजी की उम्मीद बाकी हैं। लेकिन व्यापक स्तर पर देखें तो चने की कीमतें अभी कुछ दिन और दबाव से बाहर आती नहीं दिख रहीं क्योंकि चना दाल-बेसन की खपत अभी सुस्त है। ऊपर से बंदरगाहों पर पहले से मौजूद स्टॉक भी बाजार को बांधे हुए हैं। सरकारी आंकड़े बताते हैं कि अप्रैल से जुलाई 2025-26 में चना दाल व बेसन का उत्पादन और निर्यात, दोनों ही पिछले साल की तुलना में काफी कम रहे हैं, मौजूदा स्थिति को देखते हुए मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि चने में अभी बड़ी तेजी की गुंजाइश सीमित है, लेकिन यदि चना अपने 6000 के सपोर्ट को बनाए रखने में कामयाब रहा तो अक्टूबर में त्योहारों के करीब आते-आते मौजूदा दबाव से कुछ राहत मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। चने की पूरी रिपोर्ट whatsapp पर पाने के लिए मात्र 600 में 6 की हमारी प्रीमियम सर्विस ले सकते हैं


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।