कमजोरी के बीच धनिया बाजार में अचानक रिकवरी

 

साथियों पिछले सप्ताह धनिया बाजार में कमजोरी देखने को मिली, क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर निर्यात मांग पर पड़ा, जिससे घरेलू बाजार भी कमजोर हुआ। शनिवार को भी रामगंज मंडी की शुरुआत में माहौल थोड़ा दबाव वाला रहा और बोली खुलते समय धनिया के भाव लगभग स्टेंड से 100 रुपये तक कमजोर दिखे, लेकिन बाद में बाजार पलटकर 50 से 100 रुपये की तेजी पर टिक गया। हल्का और चालू क्वालिटी धनिया का भाव ₹9200, बादामी ड्राई क्वालिटी ₹9750, ईगल ड्राई ₹10300 और स्कूटर ड्राई ₹10900 के बीच बिकता दिखाई दिया। पुराने धनिया का कारोबार भी लगभग ₹8600 से ₹9400 के बीच चलता रहा। दिन के दौरान मंडी में आए माल का करीब 60% हिस्सा दोपहर तक बिक चुका था। शनिवार को रामगंज मंडी में कुल आवक करीब 30 हजार बोरी के आसपास बनी रही, जिसमें लगभग 4 हजार बोरी पुराना पेंडिंग माल और करीब 24–26 हजार बोरी नई आवक शामिल रही। दूसरी तरफ वायदा बाजार की बात करें तो कमजोर निर्यात मांग से कम खरीद और बढ़ी हुई फ्रेट कॉस्ट के कारण धनिया के भावों पर दबाव बना रहा। इसी कारण NCDEX पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹11232 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ, जो हफ्ते भर में 1.3% की गिरावट रही। कोटा मंडी का भाव ₹11289 और गोंडल मंडी का भाव ₹10937 दर्ज किया गया। देशभर में मार्च 2026 में अब तक धनिया की कुल आवक लगभग 44 हजार टन रही, जो पिछले साल इसी समय के 46 हजार टन से थोड़ी कम है, हालांकि आने वाले दिनों में कटाई बढ़ने के साथ मंडियों में नई फसल की सप्लाई तेज होने की उम्मीद है, जिससे आवक का दबाव बढ़ सकता है। निर्यात के मोर्चे पर भी स्थिति थोड़ी कमजोर रही और दिसंबर 2025 में भारत से लगभग 3763 टन धनिया का निर्यात हुआ, जो पिछले साल के मुकाबले करीब 14% कम है। ऑल ओवर देखा जाए तो घरेलू बाजार में त्योहार और शादी-विवाह के सीजन की मांग के कारण बाजार में बड़ी गिरावट फिलहाल सीमित दिखाई दे रही है और मंडियों में चालू क्वालिटी से लेकर अच्छी रंगत वाले धनिये में व्यापारियों की खरीदारी बनी हुई है। वहीं अगर मिडल ईस्ट में तनाव कम होता है तो खाड़ी देशों में निर्यात बढ़ाने पर कीमतों में तेजी आने की उम्मीद है। व्यापार अपने विवेक से करें। धनिया की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।