मटर में जोरदार रिकवरी,जाने आगे कितनी तेजी?

 
दोस्तों मार्च के दूसरे सप्ताह में मटर बाजार का रुख मजबूत बना रहा। पिछले दिनों आई गिरावट के बाद जब भाव नीचे स्तर पर पहुंचे तो किसानों और व्यापारियों की बिकवाली कुछ शांत हो गई, वहीं दूसरी तरफ दाल मिलों और स्टॉकिस्टों की खरीदारी बढ़ने लगी, जिससे बाजार में लिवाली का माहौल बन गया और मटर के भावों में अच्छी तेजी देखने को मिली। मंडी भावों की बात करें तो शनिवार को कानपुर और ललितपुर में मटर 4300, महोबा में  4400 और उरई में 4150 रुपये प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। मध्य प्रदेश की मंडियों में भी तेजी का असर देखा गया, जहां 200 से 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी हुई। कच्चे माल की तेजी का असर दाल बाजार पर भी पड़ा और मटर दाल के भाव लगभग 100 रुपये प्रति क्विंटल बढ़कर कानपुर में 4700 और इंदौर में 4800 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए। इस साल सफेद मटर की बुवाई अपेक्षाकृत कमजोर रही है, जिसके कारण उत्पादक मंडियों में नई फसल की आवक अभी तक दबाव नहीं बना पा रही है। शुरुआती आकलनों के अनुसार इस साल देश में सफेद मटर का उत्पादन पिछले साल की तुलना में लगभग 50 प्रतिशत तक कम रह सकता है, जिससे आगे भी सप्लाई
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) जताई जा रही है। लेकिन हरी मटर की आवक फिलहाल अच्छी बताई जा रही है और किसान ज्यादा मात्रा में हरी मटर बेच रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो कनाडा से मटर के निर्यात में भी तेजी दर्ज की गई है। कनाडा की सरकारी एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2025 में 1,25,111 टन मटर का निर्यात हुआ था, जो जनवरी 2026 में बढ़कर 1,90,480 टन पहुंच गया। इसी अवधि में भारत को भी 81,697 टन पीली मटर भेजी गई। आयातित मटर के बाजार में भी इस सप्ताह मजबूती देखने को मिली, जहां आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने और मांग बढ़ने से 50 से 75 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। सप्ताहांत में मुंबई में कनाडा मटर 4025 रुपये और रूस मटर 3925 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया, जबकि मुंद्रा पर कनाडा मटर 4000 रुपये और रूस मटर 3900 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बोला गया। ऑल ओवर देखा जाए तो मटर पर 30% आयात ड्यूटी, सीमित घरेलू आवक, घटा उत्पादन अनुमान, बेहतर मिल मांग और आयातित मटर में मजबूती को देखते हुए मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) भी तेज हो सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। मटर की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।