मटर में मजबूती, लेकिन कब पलटेगा खेल?
दोस्तों मटर बाजार में इस समय जो मजबूती देखी जा रही वह कमजोर घरेलू उत्पादन और स्टॉक में कमी के चलते बनी हुई है, वही मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण आयात भी प्रभावित हो रहा है। अगर मटर के भावों की बात करें तो मंगलवार को कीमतों में ₹50 की गिरावट देखी गई और हजीरा पर कनाडा मटर ₹4050, मुंद्रा पर ₹3950, जबकि मुंबई में ₹3975 और कोलकाता में रूस मटर ₹4200 पर हल्की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। घरेलू मंडियों की बात करें तो कानपुर में ₹4400, ललितपुर में ₹3600 से ₹4250, जालौन में ₹4500 और झांसी में ₹4000 के करीब व्यापार हो रहा है। पिछले सप्ताह ललितपुर-झांसी लाइन में 200–300 रुपए की तेजी देखी गई और कानपुर में भी ₹200 की बढ़त के साथ ₹4350 का स्तर छू लिया गया, क्योंकि बाजार में फिलहाल शॉर्ट टर्म में सप्लाई टाइट है। उत्पादन का अनुमान पिछले साल से करीब 46–47% कम बताया जा रहा है, जिससे फिलहाल बाजार को सपोर्ट मिल रहा है और बंदरगाहों पर स्टॉक भी काफी हद तक निकल चुका है। लेकिन मटर का सही भविष्य आयात ड्यूटी पर निर्भर करेगा, जो 31 मार्च 2026 को खत्म हो सकती है, और अगर सरकार महंगाई को काबू में रखने के लिए इसे आगे नहीं बढ़ाती तो सस्ता आयात बाजार में आ सकता है, जिससे अचानक दबाव बनेगा। इसी बीच बड़े इंपोर्टर्स द्वारा शॉर्टेज दिखाकर भाव बढ़ाने की रणनीति भी चर्चा में है ताकि महंगे स्टॉक को ऊंचे भाव पर निकाला जा सके। सुप्रीम कोर्ट ने भी पीली मटर आयात नीति पर सख्ती दिखाते हुए सरकार को नई नीति बनाने और सभी हितधारकों से चर्चा करने के निर्देश दिए हैं, जिसकी अगली सुनवाई 8 मई को होगी, इससे बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है। ग्लोबल स्तर पर ईरान-इजरायल तनाव और शिपिंग रूट्स की स्थिति भी कीमतों को प्रभावित कर रही है, लेकिन स्थिति सामान्य होते ही अंतरराष्ट्रीय भाव नीचे आ सकते हैं। इसके साथ ही चने की बंपर फसल और उसमें आई कमजोरी भी मटर की मांग पर दबाव डाल सकती है, क्योंकि सस्ती उपलब्धता से मटर की खपत प्रभावित होगी। रुपये की कमजोरी और कनाडा के बढ़ते भाव अभी तेजी को सपोर्ट दे रहे हैं, लेकिन आगे चलकर यही ट्रेंड बदल भी सकता है। ऑल ओवर देखा जाए तो बाजार इस समय टाइट सप्लाई के कारण मजबूत दिख रहा है, लेकिन ड्यूटी हटने, सस्ते आयात, सरकारी नीति और चने की उपलब्धता जैसे फैक्टर किसी भी समय तेजी को पलट सकते हैं, इसलिए मौजूदा ऊंचे भाव पर धीरे-धीरे मुनाफा लेते रहे। व्यापार अपने विवेक से करें। मटर की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।