ग्वार में स्पॉट मजबूत, वायदा कमजोर – खेल क्या है?

 
साथियों मंगलवार को ग्वार बाजार में मंडियों में 50 से ₹100 की तेजी देखी गई, जहां मंडियों में नीचे से खरीदारी (selective buying) लगातार सपोर्ट दे रही है, लेकिन वायदा बाजार में कमजोरी रही। मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव का असर ग्वार बाजार पर भी पड़ रहा है। कल दिल्ली में भाव ₹5300 पर स्थिर रहा जबकि,राजस्थान की मंडियों में मजबूती बनी रही और बीकानेर में ₹90 बढ़कर ₹5225, संगरिया और हनुमानगढ़ में ₹50 बढ़कर ₹5350 और जोधपुर में ₹39 तेज होकर भाव ₹5428 दर्ज हुआ, वहीं दूसरी तरफ अलवर, भरतपुर और कोटा जैसी मंडियों में ₹20–₹30 की गिरावट भी दिखी, गुजरात में राजकोट और गोंडल में ₹70 तेज होकर ₹5275, जबकि डीसा और कड़ी में ₹35 की बढ़त के साथ भाव ₹5160 पर पहुंचे। हरियाणा की मंडियों में आदमपुर में ₹96 बढ़कर 5141 और ऐलनाबाद में ₹45 की बढ़त के साथ भाव ₹4970 पर पहुंच गए, बाकी मंडियों में भाव लगभग स्थिर रहे। आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) दूसरी तरफ वायदा बाजार में कल थोड़ा दबाव दिखाई दिया, जहां एनसीडीईएक्स पर अप्रैल ग्वारसीड ₹21 टूटकर ₹5,479 पर और मई ₹33 गिरकर ₹5,548 पर बंद हुआ, जबकि मई में 3,305 लॉट की बढ़त से यह लगा कि आगे के कॉन्ट्रैक्ट में नई पोजीशन या रोलओवर हो रहा है। ग्वारगम में भी कमजोरी बनी रही, अप्रैल में ₹42 गिरकर ₹10,158 और मई में ₹35 गिरकर ₹10,290 के स्तर पर बंद हुआ, जहां अप्रैल में 3,360 लॉट की गिरावट से लिक्विडेशन साफ दिखा, जबकि मई में 3,590 लॉट की बढ़त से आगे की उम्मीदों पर हल्का भरोसा दिखा। ऑल ओवर देखा जाए तो स्पॉट और फ्यूचर्स के बीच यह अंतर यही बता रहा है कि असली मांग अभी मौजूद है, लेकिन यह मांग अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने पर जून-जुलाई में निर्यात मांग बढ़ने पर दिख सकती है, इसलिए फिलहाल बाजार में range-bound trend बना हुआ है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि आने वाले समय में ग्वार में ज्यादा गिरावट की संभावना फिलहाल कम दिखती है क्योंकि नीचे से सपोर्ट मजबूत है, लेकिन आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) रे में ऊपर-नीचे होता रह सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। ग्वार की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।