सोयाबीन बाजार रिपोर्ट: अनिश्चित माहौल में समझदारी की चाल ही असली कमाई
दोस्तों, इस समय सोयाबीन का बाजार बिल्कुल उसी मोड़ पर खड़ा है जहां “ना पूरी तरह तेजी का भरोसा है और ना ही मंदी का डर साफ दिखाई दे रहा है”। अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम जिस तरह तेजी से बदल रहे हैं, उससे बाजार की चाल एकदम अनिश्चित हो गई है। यही वजह है कि जो रणनीति पहले बताई गई थी । नीचे में खरीद और ऊपर में बिकवाली, यही इस समय सबसे सही और सुरक्षित नजर आ रही है।
अगर ताजा बाजार की बात करें तो कल सोयाबीन में फिर से 100 से 150 रुपये तक की कमजोरी देखने को मिली। महाराष्ट्र की मंडियों में अमरावती 5200, बार्शी 5300, वाशिम 5300 और खामगांव 5200 तक भाव टूटे, वहीं मध्यप्रदेश में उज्जैन 5350, इंदौर 5400 और अशोकनगर 5300 तक बाजार नीचे फिसलता दिखाई दिया। प्लांट लाइन में भी दबाव बना रहा । कीर्ति प्लांट लाइन पर सोलापुर, लातूर, कुश्नूर और हिंगोली में भाव लगभग 5650 के आसपास आ गए, यानी ऊपरी स्तर से करीब 100-150 रुपये की नरमी साफ दिखी। हालंकी शाम को 50 के सुधार के बाद बाजार 5700 पर बंद हुआ।
“बाजार जितनी तेजी से टूटता है, उतनी ही तेजी से संभल भी जाता है” । नीचले स्तर पर खरीद निकलने के कारण बाजार में हल्की रिकवरी भी देखने को मिली। यही इस समय बाजार का असली स्वभाव बन गया है।
अमेरिका-चीन बैठक में देरी की खबर ने बाजार में अनिश्चितता बढ़ा दी है, हालांकि अब इसे अप्रैल में होने की संभावना बताई जा रही है। इसका सीधा असर वैश्विक व्यापार पर पड़ेगा। वहीं ब्राजील का मार्च सोयाबीन निर्यात अनुमान घटकर 16.32 मिलियन टन रह गया है, जो पहले 16.47 मिलियन टन था—यानी सप्लाई साइड पर हल्का टाइटनेस का संकेत मिल रहा है। दूसरी तरफ यूरोपियन यूनियन का सोयाबीन आयात भी घटकर 8.74 मिलियन टन रह गया है, जो पिछले साल 9.81 मिलियन टन था—यानी मांग में भी हल्की सुस्ती नजर आ रही है।
अब जरा अंतरराष्ट्रीय बाजार की तरफ नजर डालें तो तस्वीर कुछ और ही कहानी कह रही है। CBOT पर सोया तेल जोरदार तेजी के साथ बंद हुआ, जहां मार्च कॉन्ट्रैक्ट 65.97 पर 3% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ, वहीं जुलाई और अगस्त में भी करीब 3% की मजबूती रही। इसका सीधा मतलब है कि *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें* मिल रहा है। दूसरी तरफ KLC पाम ऑयल में हल्की मंदी जरूर दिखी, लेकिन वह इतनी बड़ी नहीं है कि पूरी तेजी को खत्म कर दे।
अर्जेंटीना और ब्राजील के सोया तेल बाजार में भी मजबूती का रुख बना हुआ है। अर्जेंटीना सोया तेल FOB अप्रैल 1170 से बढ़कर 1188 डॉलर/टन तक पहुंच गया, जबकि ब्राजील में भी मई और जून के कॉन्ट्रैक्ट में 40 से 55 डॉलर तक की तेजी देखने को मिली। यानी साफ है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेलों में मजबूती बनी हुई है और यही सोयाबीन को नीचे गिरने से रोकने का काम कर रही है।
अब असली बात समझिए । इस समय बाजार पूरी तरह फंडामेंटल पर नहीं चल रहा, बल्कि युद्ध के माहौल का असर सबसे बड़ा फैक्टर बना हुआ है। मध्य-पूर्व में बढ़ता तनाव, होर्मुज स्ट्रेट की स्थिति और कच्चे तेल के भाव । ये सभी मिलकर बाजार को एक तरह का सहारा दे रहे हैं। “जब बाहर आग लगी हो तो अंदर की हवा भी गर्म हो जाती है” । ठीक उसी तरह अंतरराष्ट्रीय माहौल का असर घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है।
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
इसी वजह से एक तरफ मंडियों में दबाव दिखता है, तो दूसरी तरफ नीचे के स्तर पर तुरंत खरीद भी निकल जाती है। यानी बाजार पूरी तरह टूटने के मूड में नहीं है, लेकिन तेजी भी खुलकर नहीं आ पा रही।
अब आगे की रणनीति पर आएं । तो फिलहाल सबसे समझदारी यही है कि बाजार को रेंज में समझकर काम किया जाए। नीचे के स्तर पर खरीदारी की जा सकती है, लेकिन आंख बंद करके नहीं। खासकर कीर्ति प्लांट पर 5500 का स्तर मजबूत स्टॉप लॉस मानकर ही आगे बढ़ना चाहिए। क्योंकि अगर यह स्तर टूटता है तो बाजार में और कमजोरी आ सकती है।
वहीं ऊपर के स्तर पर जैसे ही 5800–5900 के आसपास भाव आते हैं, वहां “मुनाफा जेब में डाल लेना ही समझदारी है”। क्योंकि इस समय बाजार में एक ही दिन में चाल बदलने की क्षमता है।
अंत में सबसे जरूरी बात । यह *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें* । ये सभी फैक्टर पल-पल बदल रहे हैं। *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें* भरा हो सकता है।
इसलिए इस समय की सबसे सही रणनीति यही है:
👉 नीचे में खरीद, ऊपर में बिकवाली
👉 हल्के हाथ से व्यापार
👉 और 5500 का स्टॉप लॉस हमेशा ध्यान में रखें
क्योंकि “इस बाजार में वही टिकेगा जो संभलकर चलेगा, और वही कमाएगा जो समय पर निकल जाएगा।”
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।