सोयाबीन बाजार युद्ध के भरोसे, कब बदलेगी चाल?

 
साथियों सोयाबीन बाजार को लेकर हमारी रिपोर्ट एकदम सही साबित हो रही है और बाजार का रुख पूरी तरह मिडिल ईस्ट के तनाव के अनुसार चल रहा है। जैसे-जैसे युद्ध की खबरें बदलती रही, बाजार भी पूरे सप्ताह उसी प्रकार उतार चढ़ाव में चलता दिखाई दिया। बीते सप्ताह, जहां मध्य प्रदेश में कीमतों में करीब ₹150/क्विंटल की गिरावट देखने को मिली, वहीं महाराष्ट्र में प्लांट डिलीवरी भाव लगभग ₹125/क्विंटल और राजस्थान में ₹250/क्विंटल तक मजबूत हुए, वहीं शनिवार को मंडियों में बाजार स्थिर रहा, जबकि कीर्ति प्लांट पर 70 से ₹100 की गिरावट दर्ज की गई और बाजार ₹5870 पर बंद हुआ। कीर्ति प्लांट पर अभी भी 5500 का मजबूत सपोर्ट बना हुआ है। घरेलू मंडियों में आवक धीरे-धीरे कमजोर हो रही है, जबकि प्रोसेसर, स्टॉकिस्ट और किसानों के पास स्टॉक पिछले साल के 72.55 लाख टन से घटकर 58.41 लाख टन रह गया, यानी करीब 19% की गिरावट आई है, जो बाजार को अंदर से सपोर्ट दे रही है। दूसरी ओर क्रशिंग भी 8.5 से घटकर 6 लाख टन के आसपास आ गई, जिससे सप्लाई साइड थोड़ी टाइट बनी हुई है। सोयामील निर्यात की बात करें तो फरवरी में करीब 1.12 लाख टन निर्यात हुआ, जो जनवरी के 1.32 लाख टन से करीब 15% कम और पिछले साल के मुकाबले 33% कमजोर रहा, जिसकी बड़ी वजह दक्षिण अमेरिका की सस्ती सप्लाई और भारत के ऊंचे भाव रहे। शनिवार को प्लांटों पर सोया DOC में 200 से ₹500 की तेजी देखी गई और भाव 39800 से 43500 रुपए प्रति टन पर देखे गए। सोया तेल की बात करें तो मजबूत मांग और आयात में कमी के कारण सप्ताह में कीमतों में 6 से 10 रुपये प्रति किलो तक तेजी आई और कांडला में भाव बढ़कर ₹1505 और मुंबई में ₹1500 प्रति 10 किलो पर पहुंच गया। आयात आंकड़ों के अनुसार आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) अनुमान है, लेकिन रुपये के कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी के कारण आयात महंगा हो गया है, जिससे घरेलू बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। अर्जेंटीना से सप्लाई में दिक्कत, जहाजों की देरी और पोर्ट्स पर घटते स्टॉक के चलते सोया तेल बाजार में मजबूती बनी हुई है, और अगर कांडला में भाव ₹1525 पार करते हैं तो ₹1650 तक की संभावना भी जताई जा रही है। ऑल ओवर देखा जाए तो सोयाबीन को सोया तेल की तेजी से सपोर्ट मिल रहा है, लेकिन ऊपरी स्तरों पर दबाव भी बना हुआ है, क्योंकि सोयाबीन बाजार इस समय पूरी तरह अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर चल रहा है और तनाव बढ़ाने की स्थिति में बाजार ऊपर जा सकता है लेकिन तनाव कम होने की चर्चा बाजार को अचानक गिर सकती है। हालांकि कमजोर घरेलू स्टॉक में कमी के चलते बाजार में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। इसलिए मौजूदा स्तर से करीब ₹150/क्विंटल तक की गिरावट की गुंजाइश मानी जा रही है, जबकि ट्रेडिंग के हिसाब से आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) जा रही है। व्यापार अपने विवेक से करें। सोयाबीन की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।