जीरा में साइलेंट गेम, बड़ा मूव पेंडिंग

 
साथियों जीरे के बाजार की मौजूदा स्थिति देखें तो फिलहाल बड़ी तेजी की उम्मीद कम नजर आ रही है, क्योंकि नई फसल की आवक लगातार बढ़ रही है और राजस्थान और गुजरात की मंडियों में सप्लाई अच्छी बनी हुई है, ऊंझा मंडी में तो आवक बढ़कर करीब 50–55 हजार बोरियों तक पहुंच गई, जिससे बाजार पर दबाव बना, हालांकि इतनी ज्यादा आवक और कमजोर लिवाली के बावजूद कीमतों में बड़ी गिरावट नहीं आई, बल्कि बाजार ने खुद को संभाले रखा। मंगलवार को ऊंझा में नया जीरा बेस्ट क्वालिटी का भाव ₹20125 और पुराना माल ₹18875, जबकि एक्सपोर्ट का भाव ₹21375, बीकानेर में ₹19000, नागौर में ₹21500, राजकोट में ₹20700 और अमरेली में ₹21000 प्रति क्विंटल रहा।बाजार में इस समय सबसे बड़ी कमजोरी निर्यात मांग की कमी है, पहले जहां चीन और बांग्लादेश से थोड़ी-बहुत खरीद हो रही थी, अब वह लगभग गायब हो चुकी है, जिससे केवल लोकल स्टॉकिस्ट ही बाजार को सहारा दे रहे हैं, हालांकि नीचे भाव आने के बाद एक्सपोर्टर्स की पूछताछ फिर से शुरू हुई है, लेकिन इंटरनेशनल मार्केट की कमजोर स्थिति के कारण बड़े ऑर्डर की संभावना फिलहाल कम है, मसाला बोर्ड के आंकड़े भी यही संकेत देते हैं आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
कि अप्रैल से दिसंबर 2025 के बीच जीरे का निर्यात घटकर 1,56,671 टन रह गया, जो पिछले साल के 1,78,847 टन से करीब 12% कम है, वहीं उत्पादन की बात करें तो गुजरात में करीब 25% कम उत्पादन मान रहे हैं, लेकिन राजस्थान का उत्पादन लगभग पिछले साल के बराबर माना जा रहा है। मार्च क्लोजिंग के चलते ऊंझा मंडी 25 मार्च से एक हफ्ते के लिए बंद रहने वाली है, जिससे किसानों ने पहले ही ज्यादा माल निकाल दिया और आवक बढ़ गई, हाजिर बाजार में दिन के दौरान 100–200 रुपए प्रति क्विंटल की मजबूती भी देखने को मिली, जबकि वायदा बाजार में अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 180 रुपए और मई 165 रुपए की तेजी के साथ बंद हुआ, लेकिन तकनीकी नजरिए से बाजार अभी भी कन्फ्यूजन में है, जीरा 21,400 से 22,300 की रेंज में घूम रहा है, ट्रेंड साइडवेज से हल्का नेगेटिव बना हुआ है, RSI 45–50 के आसपास है जो कमजोरी के साथ न्यूट्रल संकेत देता है, कीमत 200 DMA के आसपास बनी हुई है जो मीडियम टर्म में दबाव दिखाती है, हर उछाल पर बिकवाली आ रही है और चार्ट में लोअर हाई बन रहे हैं। ऑल ओवर देखा जाए तो आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) अभी रेंज में फंसा है और बड़े मूव के लिए ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन का इंतजार करना ही बेहतर रणनीति माना जा रहा है। व्यापार अपने विवेक से करें। जीरे की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।