गिरावट के बाद चना बाजार में रिकवरी

 

साथियों चना बाजार में पिछले कुछ दिनों की गिरावट के बाद इस सप्ताह फिर से मजबूती देखने को मिली और दिल्ली में साप्ताहिक तौर पर राजस्थान का चना ₹100 बढ़कर शनिवार को ₹5700 पर पहुंच गया, जबकि नया चना 5600 प्रति क्विंटल रहा। बाजार में पहले आई गिरावट के कारण दाल मिलों की खरीद बढ़ी और कीमतों को सहारा मिला। मंडियों की बात करें तो इंदौर में 5600, अकोला में नई देसी लाइन 5500, बीकानेर में बिल्टी 5400, जयपुर में ₹5500 और रायपुर में महाराष्ट्र लाइन 5575 तक बोली गई। आयातित चना भी बाजार में सक्रिय रहा, मुंद्रा और मुंबई में ऑस्ट्रेलिया का चना ₹5350, जबकि तंजानिया का चना ₹5100 प्रति क्विंटल रहा। चना दाल के बाजार में भी हल्की मजबूती दिखी और अकोला में दाल ₹6900 और इंदौर में ₹6700 के स्तर पर रही, जबकि जयपुर में दाल करीब ₹6450 तक पहुंची जो सप्ताह भर में लगभग ₹175 मजबूत रही। मुंबई में बेसन का भाव लगभग ₹3900 प्रति 50 किलो पर स्थिर रहा, हालांकि यह पिछले महीने की तुलना में करीब ₹125 कमजोर रहा। आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऑस्ट्रेलिया से मार्च-अप्रैल शिपमेंट का चना लगभग 555 डॉलर प्रति टन (सीएनएफ) रहा, जो पिछले सप्ताह से करीब 10 डॉलर मजबूत रहा। इस सप्ताह भारत में बंदरगाहों पर चने का स्टॉक भी बढ़ा है, 10 मार्च तक मुंद्रा और कांडला पोर्ट पर कुल मिलाकर लगभग 3.14 लाख टन चना मौजूद है, जो 24 फरवरी के मुकाबले करीब 13% अधिक है। आयात के आंकड़ों पर नजर डालें तो नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक ऑस्ट्रेलिया से करीब 5.70 लाख टन चना जहाजों के जरिए भारत पहुंच चुका है या रास्ते में है। दूसरी ओर घरेलू उत्पादन के मोर्चे पर सरकार के दूसरे अग्रिम अनुमान के मुताबिक रबी चना उत्पादन लगभग 6% बढ़कर 117.92 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह करीब 111.14 लाख टन था। महाराष्ट्र में उत्पादन करीब 30.45 लाख टन, मध्य प्रदेश 23.20 लाख टन, राजस्थान 22.12 लाख टन, गुजरात 16.53 लाख टन और उत्तर प्रदेश में लगभग 9.34 लाख टन रहने का अनुमान है। फिलहाल मंडियों में आवक सीमित बनी हुई है क्योंकि किसान एमएसपी से नीचे भाव मिलने के कारण खुली मंडी में बिक्री से बच रहे हैं। ऑल ओवर देखा जाए तो मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि सीमित आवक और सरकारी खरीद की उम्मीद के कारण चना बाजार में बड़ी गिरावट तो दिखाई नहीं दे रही लेकिन यहां से तेजी की उम्मीद भी बहुत कम है और फिलहाल आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) है। व्यापार अपने विवेक से करें। चने की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।