तेल बाजार हाई रिस्क मोड में, संभलकर ट्रेड करें
दोस्तों मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव ने पाम तेल और सोया तेल की चाल को काफी अनिश्चित (uncertain) बना दिया है। जहां बाजार में उतार चढ़ाव की स्थिति का अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है। बुधवार को पाम तेल में KLC लगातार दूसरे दिन 1% से ज्यादा गिरा, लेकिन शाम के सत्र में अच्छी रिकवरी देखने को मिली, जिसका मुख्य कारण कच्चे तेल और CBOT सोया तेल में आई तेज मजबूती रही और आज भी KLC बाजार अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 1.20% तेजी के साथ ओपन हुआ, हालांकि मलेशिया के विक्रेताओं को अप्रैल एक्सपोर्ट डिमांड कमजोर रहने की चिंता है, क्योंकि ऊंचे फ्रेट कॉस्ट के कारण खरीदार पीछे हट रहे हैं और गंतव्य देशों पर स्टॉक बढ़ता जा रहा है। इसी दबाव के चलते भारत में पाम तेल के भाव करीब ₹1 प्रति किलो टूटे, लेकिन बाजार पूरी तरह कमजोर नहीं है, क्योंकि मिडिल ईस्ट तनाव अभी भी कीमतों को नीचे जाने से रोक रहा है। अगर यही हालात अगले 10-15 दिन बने रहते हैं, तो आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) तेजी देखने को मिल सकती है। दूसरी तरफ सोया तेल की बात करें तो यहां उतार-चढ़ाव और भी ज्यादा तेज है, क्योंकि कच्चे तेल की हर खबर पर बाजार तुरंत प्रतिक्रिया दे रहा है। कल CBOT पर मई कॉन्ट्रैक्ट 0.53% की गिरावट पर बंद हुआ और आज भी बाजार 0.6% की गिरावट पर ओपन हुआ। कल सुबह ईरान से तुर्की पाइपलाइन सप्लाई की खबर से कमजोरी आई। बढ़ती कीमतों और युद्ध के डर से मांग अभी भी कमजोर बनी हुई है और घरेलू बाजारों में ट्रेडर्स लंबी अवधि (अप्रैल/मई) के लिए खरीद करने से बच रहे हैं। कांडला सोया तेल ₹1400 के रेजिस्टेंस को पार करके उसके ऊपर टिक गया है, जो बाजार के लिए एक मजबूत संकेत माना जा रहा है, और अब अगला बड़ा स्तर सीधे ₹1500 का दिख रहा है। अगर युद्ध 7-10 दिन तक चलता है तो सोया तेल में ₹4-5 प्रति किलो और बढ़ सकता है, जबकि 10-15 दिन तक तनाव रहने पर यह तेजी ₹7-10 प्रति किलो तक जा सकती है। ऑल ओवर देखा जाए तो फिलहाल दोनों तेलों में दिशा पूरी तरह युद्ध की स्थिति और कच्चे तेल की सप्लाई पर निर्भर है, इसलिए मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि इस समय खरीदारी जरूरत के हिसाब से ही करें, बाजार की स्थिति का अनुमान लगाना फिलहाल मुश्किल है, क्योंकि आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)ट भी देखने को मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। खाद्य तेलों की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।