सरसों में बनेगी और तेजी | जाने क्या मिल रहे हैं संकेत

 

किसान साथियो सरसों के बाजार में अब माहौल बदलने लगा है। लंबे समय से छाए हुए मंदी के बादल अब छंटने लगे हैं। हरियाणा की कई मंडियों से हैफेड ने सरसों की न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर खरीद तेज की है।  मंडी भाव टुडे पर हमने अपनी कल की रिपोर्ट में भी बताया था कि सरसों के घरेलु फंडामेंटल मजबूत हैं। विदेशी बाजारों की मंदी ही इसे नीचे खींच रहीं थी। लेकिन इस हफ्ते में विदेशी बाजारों में भी माहौल सुधरा है और अब सरसों में तेजी की चाल बन सकती है। आज की रिपोर्ट में हम सरसों के भाव को तेजी मंदी को लेकर चर्चा करने वाले हैं WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

मंगलवार को बजार में क्या हुआ हुआ
मलेशिया के वायदा बाजार के साथ साथ शिकागो और चीन के बाजारों में खाद्य तेलों की तेजी के रुझानों के चलते घरेलू बाजार में मंगलवार को सरसों की कीमतों में सुधार आया। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 25 रुपये तेज होकर भाव 5,675 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। जबकि भरतपुर में सरसों के रेट में लगभग 100 रुपये प्रति क्विंटल तक का उछाल देखने को मिला। भरतपुर में सरसों के भाव 5300 पर बंद हुए। इसके अलावा दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर सरसों के भाव 50 रुपये बढ़कर 5550 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। बासमती धान और चावल के ताजा भाव | Basmati Paddy And Rice Rate Today 28 March 2023

प्लांटों पर भी तेजी
विदेशी बाजारों से मिले अच्छे संकेतों के बाद भारत में तेल मिलों ने सरसों के भाव में बढ़ोतरी की। सलोनी प्लांट में सरसों के भाव ₹150 तक बढ़ा दिए और अंतिम भाव ₹6050 रिपोर्ट किए गए हैं। आगरा में बी पी प्लांट पर सरसों के भाव ₹50 तेज हुए और अंतिम भाव 5800 की रहे जबकि शारदा प्लांट पर भाव में ₹100 की तेजी आई और सरसों ₹5800 तक बिकी। गोयल कोटा प्लांट पर भी सरसों के भाव ₹50 तेज होकर 5500 पर पहुंच गए। जाने आपके आसपास की मंडी में क्या भाव बिक रहा है गेहूं| देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 28 Mar 2023

हाजिर मंडियों में क्या हैं रेट
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट ₹5060 श्री गंगानगर मंडी में सरसों का रेट 5170 पीलीबंगा अनाज मंडी में सरसों का भाव 5025 रावतसर मंडी में 40.53 लैब सरसों का रेट 5100 रावला अनाज मंडी में सरसों का भाव 5160 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का रेट 5121 जैतसर मंडी में सरसों का भाव 5012 श्रीकरणपुर मंडी में सरसों का भाव 5195 श्रीमाधोपुर मंडी में पीली सरसों का भाव 5400 देवली मंडी में सरसों का टॉप भाव 5450 नजफगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5100 बरवाला मंडी में सरसों का रेट 5150 पोरसा में सरसों का भाव 4975 अलीगढ़ में सरसों का रेट 5050 अशोकनगर में सरसों का भाव 5025 बीना मंडी में सरसों का भाव 4500 शिवपुर मंडी में सरसों का रेट 5100 मंदसौर मंडी में सरसों का भाव 5150 विदिशा मंडी में सरसों का भाव 5200 देवास मंडी में सरसों का भाव 4900 सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5201 सिवानी मंडी में 40 लैब सरसों का रेट 5350 ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव बाजार 151 आदमपुर मंडी में सरसों का टॉप भाव 5194 फतेहाबाद मंडी में सरसों का रेट 5000 और भट्टू मंडी में सरसों का भाव ₹5167 प्रति क्विंटल तक रहा। सरसों में आज 100 रुपये की तेजी | देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 28 Mar 2023

विदेशी बाजारों में तेजी
बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज, बीएमडी पर जून महीने के वायदा अनुबंध में पाम ऑयल के भाव 114 रिंगिट यानी 3.19 प्रतिशत बढ़कर 3,690 रिंगिट प्रति टन हो गए। इस दौरान डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 2.2 प्रतिशत तेज हुआ, जबकि इसका पाम तेल वायदा 2.7 प्रतिशत तेज हुआ। उधर शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सोया तेल की कीमतें 0.1 प्रतिशत की तेजी दर्ज हुई। अंतिम समाचार मिलने तक आज भी मलेशिया के बाजार में 30 रिंगिट के आसपास की तेजी दिख रही है। जानकारों के अनुसार मलेशिया से पाम तेल के निर्यात में बढ़ोतरी और उत्पादन कम होने के कारण मार्च के अंत में मलेशिया के बकाया स्टॉक 2 मिलियन टन से नीचे आने की उम्मीद हैं। साथ ही रमजान के अंत तक इंडोनेशिया के निर्यात प्रतिबंध के कारण मलेशियाई पाम तेल में हल्का सुधार और भी बन सकता है। आज सरसों के क्या खुल सकते हैं भाव | मंदी रहेगी या तेजी | देखें सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

घरेलू बाजार में क्या है माहौल
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें मंगलवार को 6-6 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1085 रुपये और 1075 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 20 रुपये तेज होकर भाव 2520 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गए। सरसों में आएगी तेजी | जानिए क्या है वजह | सरसों की आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

सरसों में आगे क्या
किसान साथियो सरसों की दैनिक आवक घटकर 10.50 लाख बोरियों पर आ चुकी है । व्यापारियों के अनुसार आयातित खाद्य तेलों की कीमतों में आई तेजी से घरेलू बाजार में सरसों में बिकवाली कमजोर हुई। खराब मौसम की भविष्यवाणी और विदेशी बाजारों में तेजी के चलते सरसों के भाव में सुधार तो आया है, लेकिन अभी बड़ी तेजी के आसार कम है। मार्च क्लोजिंग के कारण भी चालू सप्ताह में व्यापार सीमित मात्रा में ही होगा। हालांकि मौसम और खराब हुआ तो मौजूदा भाव में और सुधार आने की संभावना है । फसल पर मौसम का कहर | देखे कहा हुआ जयादा नुक्सान