सरसों के भाव में आज बन सकता है सुधार | जाने क्या है इसकी वज़ह

 

किसान साथियो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पिछले दो दिन में कुछ ऐसी घटनाएं हुई है जिनका तेल तिलहन के बाजार पर अच्छा असर दिखना चाहिए। जैसा कि हमने अपनी कल की रिपोर्ट में बताया था कि रूस द्वारा काला सागर के समझौते को आगे बढ़ाने के चांस नहीं है। ठीक वैसा ही हुआ है। रूस ने काला सागर समझौते से अपने आपको अलग कर लिया है। ऐसा करने से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अनाज और खाद्य तेलों की सप्लाई बाधित होगी जिसका असर इनके भाव पर दिख सकता है। हालांकि अभी तक ऐसा असर देखने को नहीं मिला है। आज की रिपोर्ट में हम खाद्य तेलों और सरसों की तेजी मंदी पर इस समझौते के असर का विश्लेषण करेंगे।

ताजा मार्केट अपडेट
मंगलवार को तेल मिलों  की मांग सुधरने के बावजूद घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों में कोई बड़ा सुधार नहीं हुआ। जयपुर में कंडीशन 42% की सरसों के भाव मामूली घट बढ़ के बाद 5650 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर हो गए। भरतपुर का बाजार भी दिन में कई बार उपर नीचे हुआ। भरतपुर में सरसों के अंतिम भाव 5290 रुपये प्रति क्विंटल के रहे। इस दौरान चरखी दादरी में सरसों के भाव 5450 के रहे जबकि दिल्ली में सरसों 5500 तक बिकी। मंगलवार को मौसम के साफ़ रहने के कारण सरसों की दैनिक आवक बढ़कर 5.25 लाख बोरियों की हुई । घरेलू बाजार में तेल मिलों की मांग बढ़ने से सरसों के भाव में सुधार आया, हालांकि बढ़े दाम पर मिलें जरुरत के हिसाब से ही खरीद कर रही हैं। इसलिए भाव में सम्भावित तेजी नहीं बन पा रही है। बढ़े हुए भाव पर मुनाफावसूली के कारण भाव में नरमी को बल मिल रहा है।

प्लांटों पर क्या रहे भाव
काला सागर के समझौते की खबर को देखते हुए ब्रांडेड तेल मिलों ने दिन में भाव बढ़ाए थे लेकिन बढ़े हुए दामों पर लिवाली कमजोर पद गई जिसके बाद सरसों के भाव लगभग उसी स्तर पर आ गए। सलोनी प्लान्ट ने दिन में भाव 6100 तक किए थे लेकिन अंतिम भाव 6075 का ही रहा। आगरा में BP और शारदा प्लान्ट पर सरसों के भाव 5825 रुपये प्रति क्विंटल के रहे। गोयल कोटा प्लान्ट पर भी सरसों के भाव 5500 पर स्थिर रहे।

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का रेट 5300, केसरीसिंहपुर मंडी में सरसों का भाव 5140 रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 5134 जैतसर मंडी में सरसों का भाव 5049 संगरिया मंडी में सरसों का रेट 5000, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 5258 गजसिंहपुर मंडी में सरसों का भाव 5263 और श्री विजयनगर मंडी में सरसों का भाव 5192 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया हरियाणा की मंडियों की बात करें तो ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 5269 आदमपुर मंडी में सरसों का भाव 5336 सिरसा मंडी में सरसों का रेट 5225 कालावाली मंडी में सरसों का भाव 5050 चरखी दादरी मंडी में सरसों का रेट 5450 बरवाला मंडी में सरसों का भाव 5270 हिसार मंडी में सरसों का भाव ₹5400 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री को देखें तो पोरसा मंडी में सरसों का भाव 4925 अशोकनगर मंडी में सरसों का भाव 5200 श्योपुर मंडी में सरसों का भाव 5200 मुरैना मंडी में सरसों का भाव 5125 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा।

विदेशी बाजारों खबर अपडेट
विदेशी बाजारों की बात करें तो व्यापारियों के अनुसार मलेशिया में जहां पाम तेल के दाम कमजोर हुए हैं, वहीं शिकागो में सोया तेल की कीमतों में सुधार देखने को मिला है। मलेशिया में बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (BMD) पर अक्टूबर महीने के वायदा अनुबंध में पाम तेल की कीमतें 36 रिंगिट यानी 0.92 % कमजोर होकर 3,894 रिंगिट प्रति टन रह गई। इस दौरान चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध 0.02 % तेज हुआ, जबकि इसका पाम तेल वायदा अनुबंध 0.4 % बढ़ गया। अमरीका के शिकागो में सोया तेल की कीमतें इस दौरान 0.4 % तेज हुई। जबकि सोयाबीन के भाव 5 महीने के उच्चतम स्तर पर बंद हुए। अमेरिकी सरकार के आंकड़ों से पता चलता है कि मिडवेस्ट और मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में पिछले दिनों बारिश के बाद पिछले सप्ताह अमेरिकी सोयाबीन की फसलों की साप्ताहिक रेटिंग की स्थिति में उम्मीद से अधिक सुधार हुआ है। हालांकि यह फिर भी पिछले साल से कम है।

काला सागर अनाज संधि समाप्त
पिछले वर्ष यूक्रेन से अनाज के सुरक्षित काला सागर निर्यात की अनुमति देने वाला अनुबंध सोमवार को समाप्त हो गया। रूस ने चेतावनी दी है कि वह जहाजों की सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता है। इस पर संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि यह जरूरतमंद लोगों के लिए एक झटका होगा। खाने पीने की चीजों के दाम बढ़ सकते हैं।

खाद्य तेलों और खल के भाव हुए तेज
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें मंगलवार को दूसरे दिन 2-2 रुपये तेज होकर दाम क्रमशः 1,081 रुपये और 1,071 रुपये प्रति 10 किलो हो गए। इस दौरान सरसों खल के दाम 15 रुपये तेज होकर भाव 2620 रुपये प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गए।

सरसों की आवक में बढ़ोतरी
पिछले दिनों आयी तेजी के चलते और मौसम साफ़ होने के कारण किसान अपनी सरसों को मंडियों में लाने लगे हैं जिसके कारण मंगलवार को देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक बढ़कर  5.25 लाख बोरियों की हुई।  इसके पिछले कारोबारी दिवस में आवक 4.25 लाख बोरियों की ही हुई थी। राज्यवार सरसों की आवक को देखें तो राजस्थान की मंडियों में 2.50 लाख बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 85 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 60 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 25 हजार बोरी तथा गुजरात में 15 हजार बोरी, एवं अन्य राज्यों की मंडियों में 60 हजार बोरी सरसों की आवक हुई।

सरसों में आज बन सकता है सुधार
किसान साथियों काला सागर अनाज संधि के समाप्त होने का पॉजिटिव असर खाद्य तेल के बाजार पर दिखना चाहिए था जो कि अभी तक देखने को नहीं मिला है। उम्मीद की जा रही है कि आज बाजार में इसका असर दिख सकता है। और आज सरसों के भाव में 20-30-50 रुपए का सुधार बन सकता है। बारिश का सीजन होने के कारण सरसों की डिमांड तो बनी हुई है लेकिन किसानों के पास सरसों का बकाया स्टॉक ज्यादा है। इसलिए बढ़े हुए भाव पर सरसों की आवक का दबाव बनता हुआ देखा जा रहा है यही वजह है कि सरसों के भाव बढ़ने की बजाय स्थिर हो गए हैं। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खाद्य तेलों की सप्लाई बाधित होने की अशंका के चलते आने वाले समय में सरसों में मजबूती बनी रहने की संभावना है। व्यापार अपने विवेक से करें

WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करें

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट(Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।