भरतपुर में 6000 और जयपुर में 6500 तक बिक सकती है सरसों | जाने कब मिलेगा ये रेट
किसान साथियो जैसा कि हमने अपनी कल की रिपोर्ट बताया था कि सरसों के बाजार में मजबूती तो है लेकिन गुरुवार को ही कोई बहुत बड़ी तेजी आएगी ऐसा नहीं लगता। बाजार में ठीक ऐसा ही देखने को मिला ज्यादातर मंडियों में या तो सरसों के भाव स्थिर रहे या फिर मामूली तेजी देखने को मिली। साथियों आपने देखा ही होगा कि सरसों का बाजार पिछले 15 दिन से लगभग लगभग एक ही जगह पर ठहरा हुआ है। मंडी भाव टुडे को लगता है कि यहां पर सरसों के भाव ने अपनी जगह बना ली है और अब इससे नीचे जाने की संभावना नहीं है। लेकिन ऊपर की तरफ में सरसों का लेवल क्या होगा इसे अंदाजा लगाने के लिए कुछ ऐसी बातें हैं जिनका विस्तार से समझना जरूरी है आज की रिपोर्ट में हम उन सभी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। WhatsApp पर भाव देखने के लिए हमारा ग्रुप जॉइन करे
ताजा मार्केट अपडेट
किसान साथियों गुरुवार सुबह को जब बाजार खुला तो बाजार स्थिर ही दिख रहा था लेकिन दोपहर होते-होते बाजार 25 से लेकर ₹50 तक मजबूत होता दिखाई दिया। हालांकि कुछ स्थानों पर शाम को बाजार ₹25 तक कमजोरी भी हुआ है। जयपुर में कंडीशन सरसों के भाव ₹25 तेज होकर 6150 रुपए प्रति क्विंटल हो गए भरतपुर मंडी में तेजी देखने को मिली और भाव ₹15 तेज होकर 5768 रुपए के स्तर पर पहुंच गए शाम होते-होते भरतपुर में थोड़ी सी तेजी और आई और अंतिम भाव 5780 का दर्ज हुआ। दिल्ली और चरखी दादरी मंडी में भी बाजार भारत के साथ बंद हुआ दिल्ली में भाव 6025 और चरखी दादरी में 6000 के स्तर पर पहुंच गए। शाम के समय सरसों के भाव में थोड़ा सा दबाव देखने को मिला जिसकी वजह विदेशी बाजारों में गिरावट का होना था । अगर सरसों की आवक की बात करें तो गुरुवार को सरसों की आवक लगभग 550000 बोरी की ही रही। आपकी जानकारी के लिए बता दे की सरसों की यह आवक पिछले साल की आवक से लगातार कम दर्ज की जा रही है। पिछले साल जून के दूसरे हफ्ते में सरसों की आवक लगभग 7 लाख बोरी के आसपास थी।
प्लांटों पर क्या रहा रूझान
गुरुवार को ब्रांडेड तेल मिलाने सरसों के भाव में बढ़ोतरी की सलोनी प्लांट पर सरसों के भाव लगभग ₹25 तक तेज हुई और भाव 6525 तक पहुंच गए थे लेकिन शाम को फिर से बाजार दबाव में आया और भाव 6500 के रह गए। अन्य प्लांट के भाव की बात करें तो शारदा प्लांट पर भाव 6350 आगरा बीपी प्लांट पर 6400 अदानी बूंदी प्लांट पर 6050 अदानी अलवर प्लांट पर 6075 और गोयल कोटा प्लांट पर सरसों के भाव 5850 रुपए प्रति क्विंटल के रहे
हाजिर मंडियों के ताजा भाव
मंडियों में सरसों के भाव में मामूली उतार चढ़ाव देखने को मिला कुछ मंडियों में सरसों के भाव 25 - 50 तेज हुए तो एक आध मंडी में भाव नीचे भी गए हैं । हाजिर मंडियों के ताजा भाव की बात करें तो ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 5738 देवली मंडी में सरसों का रेट 5840 सिरसा मंडी में सरसों का रेट 5700 आदमपुर मंडी में 40.62 लैब सरसों का भाव 5579 और 42 लैब सरसों का भाव 5670 बीकानेर मंडी में सरसों का भाव 5551, नदबई मंडी में सरसों का भाव 5768, चरखी दादरी मंडी में सरसों का रेट 6000 हिसार में 5700 बरवाला में 5725 शिवानी में 5725, मुरैना में 5650, ग्वालियर में 5700, निवाई में 5725, टोंक में 5705, अलवर में 5825, गंगापुर में 5835 खैरथल में 5800, खेरली में 5800, सुमेरपुर में 5700, नोहर मंडी में सरसों का रेट 5800, जैतसर मंडी में सरसों का भाव 5693, सूरतगढ़ मंडी में सरसों का भाव 5719 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया
विदेशी बाजारों की अपडेट
मलेशियाई पाम तेज वायदा में गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई, अत दो दिन से जारी तेजी का सिलसिला रुका । शिकागो में सोया तेल और क्रूड तेल की कमजोर कीमतों के साथ- साथ मलेशियाई रिंगिट में मजबूती के कारण यह गिरावट आई है। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज पर अगस्त डिलीवरी के पाम तेल वायदा अनुबंध में 22 रिगिंट की यानी की 0.56 प्रतिशत की गिरावट आकर भाव 3,941 रिंगिट प्रति टन पर बंद हुए। छीने के बाजार डालियान के सबसे सक्रिय सोया तेल वायदा अनुबंध में 0.05 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि इसके पाम तेल वायदा अनुबंध में 0.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। इस दौरान शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सोया तेल की कीमतों में नरमी आई। मलेशिया में अनुकूल मौसम से पाम उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है, साथ ही मई में भारत द्वारा पाम तेल के आयात में पिछले महीने की तुलना में 11.6 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई, जोकि अन्य खाद्वय तेलों की तुलना में छूट के कारण चार महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया। पाम तेल के व्यापारी की मुद्रा मलेशियाई रिंगिट में डॉलर के मुकाबले 0.21 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिससे कीमतों में गिरावट को बल मिला।
तेल और खल का रेट
जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी और एक्सपेलर की कीमतों में गुरुवार को लगातार तीसरे दिन तेजी दर्ज की गई। कच्ची घानी सरसों तेल के भाव 5 रुपये तेज होकर भाव 1,180 रुपये प्रति 10 किलो हो गए, जबकि सरसों एक्सपेलर तेल के दाम भी 5 रुपये बढ़कर 1,170 रुपये प्रति 10 किलो हो गए। जयपुर में गुरुवार को सरसों खल के भाव 15 रुपये कमजोर होकर दाम 2,725 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक घटकर 5.50 लाख बोरियों की ही हुई, जबकि इसके पिछले कारोबारी दिवस में आवक 5.60 लाख बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में सरसों की 3.50 लाख बोरी, जबकि मध्य प्रदेश की मंडियों में 45 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 45 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 20 हजार बोरी तथा गुजरात में 20 हजार बोरी, एवं अन्य राज्यों की मंडियों में 70 हजार बोरियों की आवक हुई।
सरसों में आज कैसा रहेगा बाजार
किसान साथियों विदेशी बाजारों से अपडेट मिल रही है कि मलेशिया में आज पाम के भाव स्थिर खुले हैं। कल शिकागो में सोया तेल के भाव में गिरावट दर्ज की गई है और फ़िलहाल ऐसा कोई बड़ा संकेत नहीं मिल रहा जो आज सरसों के भाव में कोई बड़ी तेजी की तरफ इशारा कर रहा हूं। बहरहाल सरसों के भाव में आज कोई बड़ी भी नहीं दिखाई देती क्योंकि सरसों की आवक लगातार 6 लाख बोरी के नीचे बनी हुई है। एक निजी एजेंसियों की एक रिपोर्ट के हवाले से खबर मिल रही है कि सरसों का उत्पादन 115 लाख टन के आसपास रह सकता है। अगर ऐसा होता है तो निश्चित रूप से सरसों की उपलब्धता अनुमान से कम रहेगी। इसलिए ओवरऑल सरसों के फंडामेंटल को मजबूत कहा जा सकता है। कहने का मतलब यह है कि सरसों के बाजार में तेजी तो बनेगी लेकिन जिस तरह से 15 दिन पहले तेजी बनी थी वैसी तेजी नहीं बनेगी। सरसों का बाजार ऊपर की तरफ चलेगा लेकिन इसकी गति धीमी रह सकती है। मंडी भाव टुडे का मानना है कि भरतपुर में आने वाले कुछ दिनों में सरसों के भाव 6000 और जयपुर में 6500 का स्तर दिखा सकते हैं। किस साथियों से निवेदन है कि वह बहुत बड़ी मात्रा में माल को अपने पास न रखें और समय निकालकर थोड़ा बहुत माल निकालते रहे। साथियों व्यापार आपको अपने विवेक से ही करना है।
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।