मूंग मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 29 नवंबर 2025
साथियों मूंग मसूर के बाजार की बात करें तो शाम को दिल्ली में मसूर के दाम लगातार तीसरे दिन ₹6,900 प्रति क्विंटल पर एकदम स्थिर बैठे रहे, जबकि बंदरगाहों पर भी आयातित मसूर का हाल कुछ ऐसा ही रहा, मुंद्रा पर भाव ₹5,775 प्रति क्विंटल, कांडला पर भाव ₹5,800 प्रति क्विंटल और हजीरा पर भाव ₹5,900 प्रति क्विंटल के आसपास ही टिके रहे। दाल मिलें अभी सिर्फ जरूरत के हिसाब से खरीद कर रही हैं, इसलिए हल्की-सी सुधार की गुंजाइश तो है, पर मसूर में किसी बड़ी तेजी के लिए अभी हालात अनुकूल नहीं दिखते, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्पादन का अनुमान ऊंचा है और सरकार भी अपने केंद्रीय पूल से लगातार मसूर उतार रही है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
हालांकि बिहार, बंगाल और असम की तरफ से खपत का सीजन चल रहा है, जिससे मांग में थोड़ी गर्माहट बनी हुई है, लेकिन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से आवक बेहद सीमित है, क्योंकि नई फसल अप्रैल में ही बाजार में आएगी। वहीं कनाडा की कंटेनर वाली मसूर भी भाव ₹6,050 प्रति क्विंटल पर बिना किसी हलचल के जमी हुई है। दूसरी ओर मूंग का माहौल भी कुछ ऐसा ही स्थिर नजर आ रहा है, जहां इंदौर में मीडियम क्वालिटी मूंग के भाव ₹7,000–7,500 प्रति क्विंटल, जयपुर में चमकी मूंग के भाव ₹7,400–7,600 प्रति क्विंटल, जलगांव में कर्नाटक लाइन की चमकी मूंग भाव ₹7,900 प्रति क्विंटल और दिल्ली में मध्यप्रदेश लाइन की मूंग भाव ₹6,800 प्रति क्विंटल पर जमी हुई है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
बाज़ार में मूंग की सप्लाई इस समय इसलिए ठीक चल रही है क्योंकि राजस्थान की कई मंडियों में एमएसपी पर सरकारी खरीद जारी है, जिससे हफ्ते की शुरुआत में थोड़ा सुधार दिखा था, लेकिन मौसम अनुकूल होने के कारण आवक अब भी जारी है और खरीफ में बुआई कुछ कम होने के बावजूद उत्पादन का अनुमान ज्यादा है, इसलिए मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि अभी मूंग में भी हल्की-फुल्की मजबूती तो आ सकती है, मगर एकतरफा जोरदार तेजी की उम्मीद करना जल्दबाजी होगी। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।