मूंग मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 10 नवंबर 2025

 

साथियों इस हफ्ते मसूर के बाजार में तेजी देखने को मिली, क्योंकि उपलब्धता सीमित रही और मांग लगातार बढ़ती गई। बाजार में डोमेस्टिक स्टॉक बहुत कम है जबकि घरेलू डिमांड लगातार बढ़ रही है, जिससे खरीदी का रुझान मजबूत बना हुआ है। ऑस्ट्रेलियाई ब्यूरो ऑफ स्टैटिस्टिक्स (ABS) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 2024-25 सीजन में ऑस्ट्रेलिया से मसूर का निर्यात घटकर 10.28 लाख टन रह गया है जबकि पिछले साल यह 13.80 लाख टन था। वहां फसल को भारी नुकसान हुआ है जिसने निर्यात योग्य स्टॉक में कमी ला दी। इसके बावजूद भारत की मांग बेहद मजबूत बनी हुई है। अब ऑस्ट्रेलिया में नई मसूर की आपूर्ति शुरू हो चुकी है, जिससे आने वाले महीनों में थोड़ा सुधार संभव है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इस हफ्ते आयातकों की बिकवाली कमजोर पड़ने और लिवाली बढ़ने से आयातित मसूर में ₹50 प्रति क्विंटल की बढ़त रही। मसूर की कीमतें मुंद्रा पर ₹5950, हजीरा पर ₹6000, कनाडा कंटेनर ₹6150 और ऑस्ट्रेलिया ₹6200 प्रति क्विंटल पर पहुंची। वहीं कोलकाता मसूर में ₹125 प्रति क्विंटल की बढ़त दर्ज हुई और भाव ₹6400 प्रति क्विंटल तक पहुंचे। दिल्ली बाजार में पोर्ट की तेजी और बढ़ती मांग के चलते छोटी मसूर ₹300 और बड़ी मसूर ₹125 प्रति क्विंटल मजबूत हुई। मध्य प्रदेश में अच्छी लिवाली से ₹100-150 की तेजी आई और अशोकनगर में ₹6500, बीना में 6600, दमोह में ₹6700, इंदौर में ₹6050 और कटनी में ₹6950 प्रति क्विंटल दर्ज की गई।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

उत्तर प्रदेश में सीमित स्टॉक और बढ़ती मांग के चलते छोटी मसूर ₹500 और बड़ी मसूर ₹200 प्रति क्विंटल बढ़कर बरेली में ₹9500, ललितपुर में ₹6400 प्रति क्विंटल रही। बिहार बाजार में भी चौतरफा तेजी से ₹300 की बढ़त रही। मसूर दाल की बात करें तो तुवर की मजबूती और बढ़ी हुई मांग के चलते मसूर दाल में ₹200 प्रति क्विंटल की तेजी रही। विवाह शादियों के सीजन और स्टॉक में कमी को देखते हुए आने वाले दिनों में बाजार₹50 और तेज हो सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।